ओडिशा से आगरा में गांजे की तस्करी पर रोक नहीं लग पा रही है। एएनटीएफ और सिकंदरा पुलिस ने गांजा तस्करों की चार गाड़ियों के साथ ही 77 किलो गांजा पकड़ा है। इसकी कीमत 50 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। फतेहपुर सीकरी और फरह के कैरियरों ने ओडिशा के तस्करों से माल मंगाया था। नौ तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। केस दर्ज करके गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।
एएनटीएफ के इंस्पेक्टर हरवेंद्र सिंह ने बताया कि सिकंदरा पुलिस की टीम के साथ बृहस्पतिवार की रात को जेसीबी ग्राउंड के पास गांजे की खेप की डिलीवरी दी जानी है। ओडिशा का जनम नामक व्यक्ति गांजा लेकर आ रहा है। चार गाड़ियों की तलाशी में77 किलो गांजा और असलाह मिले हैं।
शब्बीर व मुरारीलाल ने मंगवाया था गांजा
पुलिस ने ओडिशा के जेहुल उर्फ जनम, साहिल सुंदर, परमानंद, झारखंड के विवेक कुमार, बिहार के गौतम कुमार, रंजन कुमार, फरह के मुरारीलाल और फतेहपुर सीकरी के शब्बीर को पकड़ा है। गांजा शब्बीर और मुरारीलाल ने मंगवाया था। यहां आसपास के जिलों में तस्करी करते थे। सिकंदरा थाने में केस दर्ज किया गया है।