Kanpur Crime News: कानपुर के हनुमंत विहार थाना इलाके में एक युवक ने अपनी मां को मार डाला। मां प्रमिला सिंह की चाकू से हत्या करने वाला बेटा राजा सिंह बहन की भी हत्या करना चाहता था। वह सनकी मिजाज का है। वह अक्सर प्रेमिका से शादी करने के लिए हामी भरने और संपत्ति उसके नाम करने के लिए मां को कभी मनाता, कभी धमकाता था। आरोपी भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता था। ऐसे में उसपर सामाजिक प्रतिष्ठा का भी दबाव था।
वह फतेहपुर से बुधवार सुबह करीब आठ बजे चाकू साथ लेकर निकला था। चर्चा रही कि उसका इरादा मां के साथ-साथ बहन की भी हत्या करने का था क्योंकि वह भी उसकी शादी के विरोध में मां का साथ दे रही थी। हत्यारोपी राजा सिंह का पैतृक गांव ललौली थाने के महना गांव है। वह पीरनपुर शक्ति केंद्र का संयोजक है। परिवार कई साल से रिफ्यूजी कॉलोनी में रहता है।
पिता धर्मेंद्र सिंह उर्फ रुस्तम की कोरोना काल में, जबकि छोटे भाई राहुल की 2022 में सड़क हादसे में मौत हो गई थी। वह परिवार का इकलौता लड़का था। पड़ोसी भाजपा नेता धनंजय द्विवेदी ने बताया कि राजा की मानसिक हालत ठीक नहीं रहती थी। उसका इलाज भी चल रहा था। दवाएं न लेने पर वह आपा खो देता था।
उसकी प्रेमिका ने घर का बैनामा कराने का दबाव बनाया था। बहन लड़की को ठीक नहीं समझती थी। इसी वजह से रिश्ते को मना करती थी। इधर, युवती लगातार राजा को दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देती थी। उसने मंगलवार को मरने-मारने की बात कही थी। इसके बाद मुराइनटोला चौकी प्रभारी अनुज यादव के पास गया था। पहले कोतवाली भी जा चुका है। सभी से मकान अपने नाम कराने और शादी कराने को कहता था।