UP: हापुड़ में ब्रजघाट के पास रोडवेज बस और ट्रक की भीषण भिड़ंत, चालक समेत 8 यात्री घायल

1 Min Read
UP: हापुड़ में ब्रजघाट के पास रोडवेज बस और ट्रक की भीषण भिड़ंत, चालक समेत 8 यात्री घायल

हापुड़ में दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग 09 पर ब्रजघाट के पास गुरुवार तड़के एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। रोडवेज बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में बस चालक समेत नौ यात्री घायल हो गए। इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और हाईवे पर कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा।

पुलिस के अनुसार, लखनऊ से दिल्ली जा रही रोडवेज बस ब्रजघाट के पास पहुंची। तभी सामने से आ रहे ट्रक से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कई यात्री सीटों से उछलकर घायल हो गए। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद की और पुलिस की सहायता से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला।

सूचना मिलते ही पुलिस, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की टीम और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया। एंबुलेंस कर्मी रामकिशोर और दीपक गुप्ता की टीम ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गढ़मुक्तेश्वर और आसपास के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

 

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version