फिरोजाबाद के नारखी में शादी के तीन साल बाद भी बच्चा न होने पर झाड़-फूंक कराने पहुंची एक महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि भगत (तांत्रिक) बहाने से उसे खेत में ले गया और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पहले पहले छेड़छाड़ की धारा में मामला दर्ज किया था लेकिन दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी। आरोपी भगत को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
ननद ने भी कराई थी झाड़-फूंक
करीब डेढ़ घंटे बाद लौटने पर पीड़िता ने पति और ननद को आपबीती बताई। पीड़िता ने बताया कि छह वर्ष पहले उसकी ननद ने भी भगत से झाड़-फूंक कराया था। इसके बाद वह मां बन गई थी इसलिए वह भगत पर विश्वास करने लगी थी।

पुलिस ने दर्ज की दुष्कर्म की रिपोर्ट
थानाध्यक्ष राकेश गिरी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी लेकिन दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद धारा में बढ़ा दी गई है। आरोपी भगत को रविवार सुबह मंदिर के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।