UP: कानपुर में पहले पांच सितारा होटल को KDA की मंजूरी, 800 करोड़ से 6.6 एकड़ में होगा निर्माण, पढ़ें डिटेल

3 Min Read
UP: कानपुर में पहले पांच सितारा होटल को KDA की मंजूरी, 800 करोड़ से 6.6 एकड़ में होगा निर्माण, पढ़ें डिटेल

कानपुर महानगर में पहले पांच सितारा होटल के निर्माण कार्य का रास्ता अब साफ हो गया है। कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) ने ताज होटल परियोजना के भवन निर्माण के लिए स्वीकृति पत्र जारी कर दिया है। पांच सितारा होटल के लिए इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (आईएचसीएल) से अनुबंध करने वाले जेके अर्बनस्केप्स डेवलेपर्स (जेके ग्रुप) के अनुसार निर्माण कार्य सावन के महीने में ही शुरू कर दिया जाएगा।

परियोजना को पूरा करने की अवधि अधिकतम तीन साल नियत की गई है। केडीए द्वारा आयोजित कानपुर इन्वेस्टर्स मीट-2023 में जेके अर्बनस्केप्स डेवलपर्स ने 1800 करोड़ रुपये से टाउनशिप और अन्य विकास कार्यों के लिए निवेश का एमओयू किया था। जून 2024 में आईएचसीएल से जेके ग्रुप ने ताज होटल के निर्माण के लिए अनुबंध किया था। कालपी रोड पर कमला क्लब के बगल में 6.6 एकड़ जमीन में 800 करोड़ रुपये की लागत से होटल प्रस्तावित था।

पर्यावरणीय मानकों का कड़ाई से पालन
होटल की बिल्डिंग का नक्शा का मामला केडीए में अटक गया था। तकरीबन दो साल बाद 28 जुलाई को केडीए ने भवन निर्माण के

लिए स्वीकृत पत्र जारी कर दिया। केडीए ने कहा है कि निर्माण कार्य के दौरान राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के पर्यावरणीय मानकों का कड़ाई से पालन किया जाए। भवन का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद कंप्लीशन सर्टिफिकेट और ऑक्यूपेंसी की अनुमति मिलने के बाद ही होटल का संचालन किया जा सकेगा।

200 कमरों का होगा होटल, 500 लोगों को रोजगार
जेके अर्बनस्केप्स डेवलपर्स के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट संजय दुबे ने बताया कि ताज ग्रुप के मानकों और वास्तुशिल्प के अनुसार 200 कमरों का होटल बनाया जाएगा। होटल परिसर में 3205 वर्ग मीटर क्षेत्रफल का हरित क्षेत्र होगा। होटल से 500 लोगों को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। महानगर के विकास के साथ ही यहां के पर्यटन उद्योग को गति देने का प्रतीक यह होटल बनेगा। भगवान शिव को प्रिय पवित्र सावन माह में ही निर्माण कार्य शुरू करा कर ढाई से तीन साल में परियोजना को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

 

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version