UP: मैनपुरी में बड़ी वारदात, महिला ग्राम प्रधान के ससुर की गोली मारकर हत्या; पुलिस जांच में जुटी

2 Min Read
UP: मैनपुरी में बड़ी वारदात, महिला ग्राम प्रधान के ससुर की गोली मारकर हत्या; पुलिस जांच में जुटी

मैनपुरी के थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव जोराई प्रेमपुर में बृहस्पतिवार देर शाम खेत पर टहलने गए डुडवा की महिला ग्राम प्रधान के ससुर की गोली मार कर हत्या कर दी गई। वृद्ध कुछ देर पहले ही खाना खाकर घर से टहलने निकले थे। सूचना पर एसपी ग्रामीण ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में जुटी है।

कुर्रा क्षेत्र की ग्राम पंचायत डुडवा की वर्तमान ग्राम प्रधान मीना देवी के ससुर 55 वर्षीय चंद्र प्रकाश यादव निवासी गांव जोराई प्रेमपुर शाम करीब 7:30 बजे खाना खाने के बाद टहलने से घर से निकले थे। उनके घर से निकलने के कुछ देर बाद ही परिजन ने गोलियां चलने की आवाज सुनी। भयभीत परिजन खेत की ओर गए तो देखा कि चंद्र प्रकाश लहूलुहान हालत में पडे़ हैं। उनकी जांघ में गोली लगी थी।

आनन फानन परिजन मेडिकल कॉलेज सैफई ले गए। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। उधर घटना की जानकारी होने के बाद एसपी ग्रामीण राहुल मिठास पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। घटना के बारे में जानकारी ली। बताया कि पुलिस जल्द ही खुलासा करेगी, हालांकि शुक्रवार सुबह तक घटना के संबंध में पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली थी।

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version