UP News: अटल आवासीय विद्यालयों में पहुंचेगी लैब ऑन व्हील्स, प्रमुख सचिव ने निरीक्षण के दौरान दिए निर्देश

1 Min Read
UP News: अटल आवासीय विद्यालयों में पहुंचेगी लैब ऑन व्हील्स, प्रमुख सचिव ने निरीक्षण के दौरान दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश के अटल आवासीय और वित्तविहीन विद्यालयों के विद्यार्थियों को अब लैब ऑन व्हील्स बस के माध्यम से आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक प्रयोगों का अनुभव मिलेगा। तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. एम.के शन्मुगा सुन्दरम ने एकेटीयू की इस पहल को प्रदेश के सभी अटल और विहान विद्यालयों तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। 

गौरतलब है कि 13 मई को एकेटीयू में कार्यकारी समिति की बैठक के दौरान प्रमुख सचिव ने लैब ऑन व्हील्स बस का निरीक्षण किया। बस में उपलब्ध आधुनिक प्रयोगशाला सुविधाओं को देखकर उन्होंने कुलपति एके पांडेय से इसे अटल आवासीय विद्यालय, लखनऊ भेजने का अनुरोध किया।

इसके बाद 14 मई को बस विद्यालय पहुंची। वहां विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक वैज्ञानिक उपकरणों का उपयोग किया। कई विषयों पर सवाल पूछे। बच्चों की रुचि और उत्साह को देखते हुए प्रमुख सचिव ने ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद प्रदेश के सभी 17 अन्य अटल आवासीय विद्यालयों और 24 विहान विद्यालयों में भी ‘लैब ऑन व्हील्स’ बस भेजने का अनुरोध किया है।

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version