शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में एक महिला तीमारदार के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला ने मेडिकल कॉलेज के सफाई कर्मी पर आरोप लगाया है। पीड़िता ने अभी तहरीर नहीं दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला से पूछताछ की। जांच कर रही है।
कांट क्षेत्र की रहने वाली 35 वर्षीय महिला का रिश्तेदार राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। रविवार रात में मरीज की तबीयत बिगड़ने पर महिला तीमारदार सफाई कर्मी के पास मदद मांगने गई थी। महिला को कर्मचारी डॉक्टर को बुलाने के लिए की बात कहते हुए तीसरी मंजिल पर ले गया। महिला का आरोप है कि सफाई कर्मी ने शौचालय में उसके साथ दुष्कर्म किया।
पुलिस ने पीड़ित महिला से की पूछताछ
दुष्कर्म की सूचना के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज में खलबली मच गई। सीओ सिटी समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पीड़ित महिला से पूछताछ की गई है। इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह ने बताया कि तहरीर आने पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस के माध्यम से घटना का पता चला है। आरोपी युवक आउटसोर्सिंग कंपनी का कर्मचारी है। मेडिकल कॉलेज में सफाई का काम करता है। उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए कंपनी को पत्र लिखेंगे।

