आगरा के सदर के नगला जस्सा में एक खाली मकान में चल रहे जुए के अड्डे पर बृहस्पतिवार की पुलिस ने छापा मारा। इस दौरान 22 जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। एसीपी सदर राम प्रवेश गुप्ता ने बताया कि पुलिस टीम ने नगला जस्सा में एक खाली पड़े मकान में कार्रवाई की। दबिश देते हुए जुआ खेल रहे 22 लोगों को दबोच लिया। पुलिस की कार्रवाई से अफरातफरी मच गई। 22 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
इसके अलावा 40100 रुपये, 13 मोबाइल 13 सहित अन्य सामान मिला। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि जिस मकान में जुआ खेला जा रहा था, वह कुलवंत उर्फ सरदार का है। कुलवंत ही जुए का अड्डा चलाता था। वहीं, उसका साथी मान सिंह उर्फ नकुला जुआरियों से जुआ खेलने के रुपये एकत्र करता है।
दोनों आरोपी मौके से भाग निकले। गिरफ्तार आरोपियों में जीशान, राकेश, चंद्रशेखर (भीकमपुर, फतेहाबाद), सनी (कौलक्खा), शिवम (लोहामंडी), राहुल (नगला कली), कन्हैया लाल (नगला जस्सा), आशु (कौलक्खा), सोनू (नगला परसोती), प्रमोद शर्मा (कोटली बगीची), भोलू (देवरी रोड), भूपेंद्र (नगला परसोती), दिनेश (नगला परसोती), अजय (नगला जस्सा), नीरज (नगला भवानी), प्रवीन (उखर्रा), मुकुल (नगला भवानी), सचिन (नगला भवानी), अंकित (कौलक्खा), सैफ (शहीद नगर), बिरजू (नगला जस्सा), संजय (कौलक्खा) हैं। आरोपी दिनेश उर्फ देवेंद्र पर पहले से ही प्राथमिकी दर्ज है।

