UP: आगरा में बड़ी वारदात…नौकर ने फावड़े से प्रहार कर मालिकन की कर दी हत्या, जांच में जुटी पुलिस

1 Min Read
UP: आगरा में बड़ी वारदात…नौकर ने फावड़े से प्रहार कर मालिकन की कर दी हत्या, जांच में जुटी पुलिस

आगरा के थाना डौकी क्षेत्र के कुंडोल में 60 वर्षीय महिला की फावड़े से काटकर हत्या कर दी गई। वारदात को नौकर ने अंजाम दिया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी नौकर को गिरफ्तार कर लिया है। 

 थाना डौकी क्षेत्र के कुंडोल की रहने वाली राजन देवी पत्नी सीता राम शुक्रवार सुबह पशुओं के बाड़े में गोबर उपले थाप रही थीं। उसी समय वहां पर नौकर आ गया। नौकर ने फावड़े से उनके सिर पर प्रहार कर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

इस वारदात को आरोपी ने क्यों अंजाम दिया, इसके कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। आरोपी नशे का आदी बताया जा रहा है। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version