UP: सुहागरात पर दुल्हन ने किया ऐसा कांड…परिवार के उड़ गए होश, इस हाल में मिला दूल्हा; बुलानी पड़ी पुलिस

1 Min Read
UP: सुहागरात पर दुल्हन ने किया ऐसा कांड…परिवार के उड़ गए होश, इस हाल में मिला दूल्हा; बुलानी पड़ी पुल

आगरा के थाना एत्माद्दौला के सीतानगर में शादी होकर आई दुल्हन दूल्हे को नशीला पदार्थ सुंघाकर ससुराल से नकदी और जेवरात ले गई। पीड़ित ने बिचौलिये और दुल्हन सहित पांच के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

सीतानगर निवासी कुसुमा ने पुलिस को बताया कि वह बेटे की शादी के लिए लड़की देख रहे थे। इसी बीच उनकी मुलाकात एक व्यक्ति जयप्रकाश से हुई। उसने शर्त रखी कि शादी का खर्चा उठाना होगा। शादी के लिए जयप्रकाश चार मई को 1.20 लाख रुपये ले गया। उसी दिन शाम को नगला पदी के महादेव मंदिर में बेटे की शादी करा दी।

रात को दुल्हन विदा होकर घर आ गई। रात करीब दो बजे उसने बेटे को नशीला पदार्थ सुंघा दिया। घर से 1.30 लाख और जेवर लेकर फरार हो गई। इस बारे में बिचाैलिये को बताया। उसने दूसरी शादी कराने की बात कहकर टाल दिया। जानकारी जुटाई तो पता चला यह पूरा गिरोह है, जो शादी के नाम पर लोगों को ठगने का कार्य करता है। मामले में पुलिस जांच कर रही है।

 

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version