पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक ने शहर वासियों को भीषण गर्मी से राहत दी। शुक्रवार सुबह हुई बारिश के बाद अधिकतम तापमान सामान्य से 12.5 डिग्री नीचे आ गया। शुक्रवार को यह अधिकतम 28.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश में आगरा सबसे ठंडा जिला रहा। बादल, बिजली और बारिश के बाद शहर का मौसम सुहाना हो गया। देहात क्षेत्र में दो स्थानों पर बिजली गिरी, जिससे पांच पशु हताहत हुए हैं।