आगरा के दीवानी के मध्यस्थता केंद्र में सुलह करने के लिए आई पत्नी को अचानक गुस्सा आ गया। उसने सभी के सामने पति के गाल पर तमाचे जड़ दिए। पति की शिकायत पर न्यू आगरा पुलिस ने केस दर्ज किया है।
मैनपुरी के थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव भगपुर निवासी ओपेंद्र ने केस दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि पत्नी लक्ष्मी उर्फ साधना ने उनके खिलाफ कोर्ट में भरण-पोषण का मुकदमा कर रखा है। शनिवार को कोर्ट से उन्हें मध्यस्थता केंद्र भेजा गया।
उन्होंने बताया कि मध्यस्थता केंद्र अधिकारी ने दोनों पक्षों को आमने सामने बैठाया। बातचीत के बीच अचानक पत्नी उठी और उनके गाल पर तमाचे जड़े। साथ जाने से मना कर दिया। दोनों पक्ष हंगामा करने लगे। पुलिस ने उन्हें शांत कराया। न्यू आगरा थाना प्रभारी ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। विधिक कार्रवाई की जाएगी।