UP: जिला अस्पताल में पुताई के दौरान श्रमिक की मौत, अचानक बिगड़ी तबीयत; थम गईं सांसें

1 Min Read
UP: जिला अस्पताल में पुताई के दौरान श्रमिक की मौत, अचानक बिगड़ी तबीयत; थम गईं सांसें

आगरा जिला अस्पताल में पुताई के काम में लगे श्रमिक की तबीयत बिगड़ गई। इस पर उसे साथ काम करने वाले श्रमिक इमरजेंसी में ले गए मगर उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

जिला अस्पताल परिसर में तीन सप्ताह से रंगाई-पुताई का कार्य चल रहा है। ठेकेदार शिवम ने नगला बूढ़ी, न्यू आगरा निवासी अजय शर्मा (36) और सुधीर को पुताई के कार्य के लिए बुलाया था। वह मंगलवार सुबह 11 बजे चिकित्सक आवास में कार्य कर रहे थे। तभी अजय की तबीयत खराब हो गई। वह अचानक जमीन पर गिर गए।

साथी श्रमिक उन्हें अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर परिजन आ गए। मृतक के पिता अवतार किशन ने बताया कि बेटे को 600 रुपये प्रतिदिन की मजदूरी मिलती थी। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि मृतक के परिजन ने पोस्टमार्टम नहीं कराया है।

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version