Varanasi News: छितौना कांड में घायल छोटू राजभर की मौत, तीन महीने से जिंदगी और मौत के बीच लड़ रहा था जंग

2 Min Read
Varanasi News: छितौना कांड में घायल छोटू राजभर की मौत, तीन महीने से जिंदगी और मौत के बीच लड़ रहा था जंग

चौबेपुर थाना क्षेत्र के छितौना गांव में पांच जुलाई की सुबह खेत में मवेशी चरने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पथराव और धारदार हथियार से हमला किया गया था। मारपीट में चार लोग घायल हुए थे। राजभर की पिटाई से नाराज कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर व सुभासपा के समर्थकों ने चौबेपुर थाने पर दबाव बनाकर भाजपा बूथ अध्यक्ष संजय सिंह, अमित सिंह, अनुराग सिंह सहित अज्ञात के खिलाफ ज्वाला प्रसाद की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसमें दो बाल अपचारी को पकड़ा गया था। भाजपा बूथ अध्यक्ष संजय सिंह को भी गंभीर रूप से घायल होने के कारण पं दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

शुक्रवार की सुबह ट्रामा सेंटर में भर्ती छोटू राजभर की मौत की सूचना पर कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने दुख व्यक्त किया है। छोटू राजभर की मौत की सूचना मिलते ही गांव में एक बार फिर तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई।

इस चर्चित घटना में करणी सेना और कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर व सुभासपा के खिलाफ सड़क पर उतर कर आंदोलन भी किया था। करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने चौबेपुर थाने के अंदर प्रदर्शन कर विरोध जताया था।

पुलिस पर भी हुई थी कार्रवाई

इस मामले में तत्कालीन थानाध्यक्ष रविकांत मलिक को लाइन हाजिर भी किया गया था। सुभासपा नेता अरविंद राजभर ने भी छोटू राजभर की मौत पर दुख जताया और कहा कि एक परिवार की क्षति नहीं बल्कि पूरे समाज की क्षति है। चौबेपुर इंस्पेक्टर अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि गांव में फोर्स तैनात है। आरोपी को जेल भेजा गया। शांति व्यवस्था कायम है।

सात लोगों के खिलाफ केस
उधर, भाजपा बूथ अध्यक्ष संजय सिंह के भाई दिग्पाल सिंह की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों में भोला राजभर, सुरेंद्र राजभर, राजेन्द्र राजभर, रामाश्रय राजभर, महेंद्र राजभर, राम गुलाम राजभर व एक अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमला का मुकदमा दर्ज किया गया है। 

 

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version