Varanasi News: डॉक्टर के बेटे पर सोशल मीडिया पर हिंसक विचारधारा को बढ़ावा देने का आरोप, कम ही दिखता था बाहर

2 Min Read
Varanasi News: डॉक्टर के बेटे पर सोशल मीडिया पर हिंसक विचारधारा को बढ़ावा देने का आरोप, कम ही दिखता था बाहर

पूर्वांचल के युवाओं को इस्लामिक रेडिकलाइजेशन की राह पर ले जाने का प्रयास किया जा रहा है। वाराणसी जिले के आदमपुर निवासी डॉक्टर के 19 वर्षीय बेटे पर हिंसक विचारधाराओं को बढ़ावा देने और संगठनों के विभिन्न विंग से जुड़ाव के साथ ही सोशल मीडिया पर उनकी गतिविधियों को फॉलो करने का आरोप है। व्हाट्सएप ग्रुप में जेहादी और कट्टरपंथी के कंटेट और वीडियो शेयर किए गए।

एटीएस अधिकारियों के अनुसार पिछले दिनों एक कार्रवाई के दौरान व्हाट्सएप ग्रुप सामने आया। इसमें जुड़े हुए नंबरों की पड़ताल की गई तो लोकेशन वाराणसी का निकला। नीट की तैयारी करने वाले छात्र के फ्रेंड सर्किल और उसके सोशल मीडिया पर सक्रिय एकाउंट की भी पड़ताल की गई है। 

छात्र के इलेक्ट्रानिक उपकरण और उसके सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म को खंगाले गए। छात्र ने कई ऐसे वीडियो और उसे जुड़े कंटेट भी यूट्यूब पर सर्च किए हैं। पूर्वांचल के विभिन्न जिलों के युवाओं के जुड़ने के इनपुट भी मिले हैं।

मोहल्ले के लोग सन्न, कम ही दिखता था बाहर

डॉक्टर परिवार में राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों की कार्रवाई ने मोहल्ले के लोगों को सन्न कर दिया। मोहल्ले के कुछ लोगों ने बताया कि डॉक्टर का बेटा बाहर कम दिखाई देता है। परिजनों ने भी एटीएस की पूछताछ में बताया कि वह अक्सर अपने कमरे में आनलाइन पढ़ाई पर ध्यान देता है। नीट की तैयारी कर रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version