टिम डेविड ने ये क्या किया, अंपायर से गेंद लेकर करने लगे खेल, उड़ाई नियमों की धज्जियां

3 Min Read
टिम डेविड ने ये क्या किया, अंपायर से गेंद लेकर करने लगे खेल, उड़ाई नियमों की धज्जियां

टिम डेविड ने वही काम किया, जो शायद उन्हें नहीं करना चाहिए था। उन्हें अपना काम नहीं करना, बल्कि अंपायर को जो करना है, उसमें दखलअंदाजी करनी है। आरसीबी बनाम मुंबई इंडियंस के मैच में ये सब कुछ हुआ, जो आईपीएल के कैमरों में कैद हो गया, हालांकि अ​ब तक इसको लेकर कोई एक्शन नहीं लिया गया है। ये पूरा वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

मुंबई इंडियंस बनाम आरसीबी मैच के दौरान हुई घटना

दरअसल रविवार शाम को मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मैच खेला जा रहा था। आरसीबी की बैटिंग चल रही थी और टिम डेविड मैदान पर थे। इसी दौरान टिम डेविड का बॉल चेक करना काफी चर्चा में रहा था। मुकाबले के दौरान जब गेंद की कंडीशन को लेकर कुछ संदेह हुआ तो अंपायर ने उसे चेक करने की कोशिश की। इसी दौरान टिम डेविड भी वहां पहुंच गए और गेंद को अपने हाथ में लेकर उछाल उछाल कर देखा। 

टिम डेविड ने अंपायर के काम में दिया दखल

मैच के दौरान ये काम अंपायर का होता है कि वे गेंद की स्थिति को चेक करें और अगर बॉल में कुछ गड़बड़ी है तो उसे तत्काल बदला जाए, ना ​कि ये बल्लेबाज का काम है। क्रिकेट के नियमों के अनुसार बॉल बदलने का फैसला केवल अंपायर कर सकते हैं। खिलाड़ी का काम केवल इतना है कि वे अंपायर का ध्यान इन ओर आ​कर्षित करें। लेकिन वे खुद गेंद को अंपायर के हाथ से लेकर उसकी जांच नहीं कर सकते या अंपायर पर दबाव नहीं बना सकते। लेकिन टिम डेविड ने तो ऐसा ही किया। जब अंपायर गेंद की जांच कर रहे थे, तभी टिम डेविड अंपायर के पास पहुंच गए और अपने हाथ में लेकर उसे उछालने भी लगे। 

अंपायर के बार बार मना करने पर भी नहीं माने टिम डेविड

कोई भी खिलाड़ी अगर मैच के दौरान अंपायर के काम में दखल देता है तो इसे नियमों के खिलाफ माना जाता है। हां, इतना जरूर है कि गेंदबाजी टीम चाहे तो अंपायर से शिकायत कर सकती है और बॉल को बदलने का अनुरोध किया जा सकत है, लेकिन अंपायर का फैसला ही आखिरी होता है। मजे की बात ये है कि इस दौरान अंपायर लगातार टिम डेविड से मना करते रहे कि वे बॉल को अपने हाथ में लेकर ऐसा नहीं कर सकते, लेकिन टिम डेविड मानने के लिए तैयार ही नहीं थे। अंपायर ने उन्हें अपनी सीमा में रहने के लिए भी कहा। हालांकि मैदान के बीच क्या हो रहा था, उसकी आवाज तो नहीं आ रही थी, लेकिन ऐसा लगता है कि अंपायर का रुख सख्त था, लेकिन डेविड भी मनमानी पर उतारू थे। 

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version