क्या है चार्जिंग का 80-20 नियम? स्मार्टफोन की बैटरी 100% चार्ज करना है खतरनाक, जानें कैसे सेट करें लिमिट

3 Min Read
क्या है चार्जिंग का 80-20 नियम? स्मार्टफोन की बैटरी 100% चार्ज करना है खतरनाक, जानें कैसे सेट करें लिमिट

क्या आप भी अपने स्मार्टफोन की बैटरी फुल चार्ज करते हैं? क्या आप भी रातभर के लिए अपने स्मार्टफोन को चार्ज में लगाकर रख देते हैं? अगर, आप ऐसा कर रहे हैं तो ये आपके लिए बड़ा खतरा हो सकता है। स्मार्टफोन की बैटरी जल्दी खराब हो सकती है। फोन गर्म होने पर उसमें शॉर्ट-सर्किट जैसे खतरे भी हो सकते हैं। एक्सपर्ट्स की मानें तो स्मार्टफोन को चार्ज करते समय 80-20 के नियम को फॉलो करना चाहिए।

क्या है 80-20 का नियम?

कई एक्सपर्ट्स ने सलाह दी है कि अगर आप अपने स्मार्टफोन को फुल यानी 100% चार्ज करते हैं तो ये बैटरी की सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। आपके अपने स्मार्टफोन की बैटरी को 80% तक ही चार्ज करना चाहिए और अगर फोन की बैटरी 20% तक डिस्चार्ज हो जाए तो ही इसे चार्ज में लगाना चाहिए। हालांकि, अक्सर यूजर्स इस नियम को नजरअंदाज कर देते हैं।

कई यूजर्स फोन के थोड़ा भी डिस्चार्ज होते ही उसे चार्ज पर लगा देते हैं। वहीं, कुछ यूजर्स जब तक फोन की बैटरी पूरी तरह से डिस्चार्ज नहीं होती है चार्ज में नहीं लगाते हैं। ऐसा करना बैटरी की हेल्थ के लिए सही नहीं है। फोन को 80% से ज्यादा चार्ज नहीं करना चाहिए और 20% से ज्यादा डिस्चार्ज नहीं होने देना चाहिए। इसी वजह से इसे स्मार्टफोन चार्जिंग का 80-20 नियम कहा जाता है।

कैसे सेट करें लिमिट?

आईफोन यूजर्स अपने फोन की बैटरी की चार्जिंग लिमिट को सेट करने के लिए Optimized Battery Charging और Charge Limit वाला ऑप्शन मिलता है। इस ऑप्शन को इनेबल करने के बाद फोन 80% चार्ज होने के बाद चार्जिंग अपने आप बंद हो जाती है।

Android यूजर्स अपने फोन की सेटिंग्स में जाकर Battery या Battery and Device care वाले ऑप्शन पर जाएं। यहां बैटरी हेल्थ, चार्जिंग ऑप्टिमाइजेशन और प्रोटेक्ट बैटरी वाले ऑप्शन मिलेंगे। इन ऑप्शन को इनेबल करने के लिए मैक्सिमम लिमिट 80% पर सेट कर दें। इस तरह से फोन की बैटरी 80% से ज्यादा चार्ज नहीं होगी।

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version