गोलीकांड में मारे गए शुभेंदु अधिकारी के PA की मां ने क्यों कहा, “मैं हत्यारे के लिए फांसी नहीं, उम्रकैद चाहती हूं”

2 Min Read
गोलीकांड में मारे गए शुभेंदु अधिकारी के PA की मां ने क्यों कहा, “मैं हत्यारे के लिए फांसी नहीं, उम्रकैद चाहती हूं”

West Bengal के उत्तर 24 परगना जिले में BJP नेता शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ के मर्डर के बाद सियासी माहौल और गरमा गया है। बेटे के मर्डर को लेकर चंद्रनाथ रथ की मां हसीरानी रथ की प्रतिक्रिया सामने आ गई है। उन्होंने इस घटना पर गहरा दुख जताया और दोषियों के खिलाफ कड़े एक्शन की मांग की। उन्होंने कहा कि वह एक मां हैं और दोषियों के लिए फांसी की सजा नहीं चाहती हैं। इसके बजाय दोषियों को उम्रकैद की सजा मिलनी चाहिए।

उन्होंने 4 मई वाली धमकी को पूरा कर दिखाया- हसीरानी

हसीरानी रथ के मुताबिक, यह हत्या सियासी वजहों से हुई है। उन्होंने यह सब इसलिए किया क्योंकि बीजेपी सरकार में आ गई है। हमारे प्रदेश अध्यक्ष और नेता बार-बार राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने की बात कह रहे हैं। लेकिन सत्ताधारी दल के जिन लोगों ने भड़काऊ बयान दिए थे कि 4 मई के बाद दिल्ली के लोग हमें नहीं बचा पाएंगे, उन्होंने 4 तारीख के बाद वही कर दिखाया।

बेटा हादसे में मरता तो इतना दुख नहीं होता

उन्होंने आगे कहा, ‘अगर मेरे बेटे की मौत किसी हादसे में हुई होती, तो मुझे इतना ज्यादा दुख नहीं होता। जिस प्रकार बदमाशों ने मेरे बेटे को प्रताड़ित किया और मार दिया, ये सब तृणमूल की मनगढ़ंत कहानियां हैं। जब से सुवेंदु बाबू ने ममता बनर्जी को हरा दिया है, तब से मेरी फैमिली ऐसे ही खतरे का सामना कर रही है।’

यह एक पूर्व नियोजित हत्याकांड- शुभेंदु अधिकारी

बता दें कि बीती रात शुभेंदु अधिकारी के पीए पर Madhyagram के पास गोलियां चलाई गई थीं, जिसके बाद उनकी जान चली गई। इस वारदात पर प्रतिक्रिया देते हुए शुभेंदु अधिकारी बोले कि यह एक पूर्व नियोजित हत्याकांड है, और यही बात डीजीपी ने कही है। हत्या की पूरी योजना 2-3 दिन तक रेकी के बाद बनाई गई थी।

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version