अर्जुन तेंदुलकर का नाम आईपीएल ऑक्शन में क्यों नहीं पुकारा गया, अब किस टीम के लिए खेलेंगे टूर्नामेंट?

3 Min Read
अर्जुन तेंदुलकर का नाम आईपीएल ऑक्शन में क्यों नहीं पुकारा गया, अब किस टीम के लिए खेलेंगे टूर्नामेंट?

आईपीएल का ऑक्शन जब भी होता है तो अर्जुन तेंदुलकर का नाम उसमें जरूर चर्चा में रहता है। अर्जुन को ना तो बहुत ज्यादा कीमत मिलती है और ना ही उन्हें ज्यादा खेलने का मौका मिलता है, लेकिन इसके बाद भी सुर्खियों में जरूर रहते हैं। इस बार जब अगले साल के आईपीएल के लिए नीलामी का आयोजन किया गया तो अर्जुन तेंदुलकर का नाम नहीं पुकारा गया। अब साल 2026 में होने वाले आईपीएल में अर्जुन किस टीम के लिए खेलते हुए नजर आएंगे, चलिए आपको बताते हैं।

अब तक मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे हैं अर्जुन तेंदुलकर

दरअसल अर्जुन तेंदुलकर सचिन तेंदुलकर के बेटे हैं, इसलिए उनका नाम खूब चर्चा में रहता है। अर्जुन का आईपीएल करियर साल 2021 में शुरू हुआ था। तब मुंबई इंडियंस ने उन्हें 20 लाख रुपये के बेस प्राइज पर खरीद लिया था। इसके बाद साल 2022 में मुंबई ने ही उन्हें 30 लाख रुपये में अपने साथ फिर से कर लिया। हालांकि इस दौरान मुंबई के लिए बहुत कम मैच खेलने के लिए उन्हें मिले। 

अर्जुन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस से एलएसजी हो गए ट्रेड

इस साल जब रिटेंशन का ऐलान किया गया तो पता चला कि मुंबई इंडियंस ने अर्जुन तेंदुलकर को रिलीज तो नहीं किया है, लेकिन उन्हें अपने साथ भी नहीं रखा है। मुंबई ने अर्जुन को एलएसजी के साथ ट्रेड कर दिया। लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेल रहे शार्दुल ठाकुर अब मुंबई इंडियंस में चले गए हैं, वहीं अर्जुन तेंदुलकर अब लखनऊ सुपर जायंट्स में चले गए हैं। यानी पहली बार ऐसा हुआ है, जब अर्जुन आईपीएल में मुंबई के अलावा किसी और टीम के साथ नजर आने वाले हैं। उन्हें खेलने का मौका मिलेगा कि नहीं, ये तो नहीं पता, लेकिन एलएसजी ने बड़ा दांव तो खेल ही दिया है। 

अब तक ऐसा रहा है आईपीएल में अर्जुन का रिकॉर्ड

अर्जुन तेंदुलकर ने अब तक मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में 5 मैच खेलकर 13 रन बनाए हैं और इस दौरान उन्होंने 3 विकेट भी अपने नाम करने में कामयाबी हासिल की है। चुंकि अर्जुन तेंदुलकर रिलीज ही नहीं हुए थे, इसलिए उनका नाम फिर से नीलामी में नहीं आया और ना ही पुकारा गया। यानी अगले साल जब आईपीएल होगा तो अर्जुन तेंदुलकर लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए नजर आने वाले हैं। 

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version