पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का आयोजन दो चरण में संपन्न हो गया है। पश्चिम बंगाल में आजादी के बाद सबसे ज्यादा वोटिंग का रिकॉर्ड बना है। दूसरे यानी अंतिम चरण में 92 दशमलव 67 फीसदी वोटर्स ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है। खास बात ये रही है कि महिलाओं ने पुरुषों की तुलना में ज्यादा वोटिंग की है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का परिणाम आगामी 4 मई को जारी किया जाएगा। हालांकि, इसस पहले जारी किए गए लगभग सभी एग्जिट पोल में भाजपा को बढ़त दिखाई गई है और सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस पिछड़ती हुई दिख रही है। ऐसे में एक सवाल ये भी है कि क्या अगर बंगाल में त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति बनी तो क्या कांग्रेस पार्टी तृणमूल को समर्थन देगी? आइए जानते हैं कि मल्लिकार्जुन खरगे ने इस सवाल का क्या जवाब दिया है।
पश्चिम बंगाल में त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति में क्या कांग्रेस टीएमसी का समर्थन करेगी, यह पूछे जाने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, “हम देखेंगे; अभी कुछ कहना ठीक नहीं होगा, स्पष्ट स्थिति जानने के लिए दो दिन इंतजार करते हैं।”

