भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन किया जाना है, जिसमें टूर्नामेंट की शुरुआत 7 फरवरी से होगी। इस बार कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिसमें अधिकतर ने अपनी प्रोविजनल स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। वहीं 2 बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को अपने नाम करने वाली वेस्टइंडीज की टीम ने अपनी स्क्वाड का ऐलान नहीं किया है। वहीं क्रिकेट वेस्टइंडीज ने अपनी टीम के पूर्व कप्तान निकोलस पूरन से आगामी मेगा इवेंट के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी को लेकर भी बात की, लेकिन उन्होंने इससे साफतौर पर मना कर दिया।
निकोलस पूरन ने वापसी को लेकर नहीं दिखाई कोई दिलचस्पी क्रिकेट वेस्टइंडीज के निदेशक माइल्स बेस्कोम्ब ने अपने दिए बयान में इस बात की पुष्टि की है कि बोर्ड ने निकोलस पूरन से टी20 वर्ल्ड कप में वापसी की संभावनाओं को लेकर बात की थी, लेकिन उन्होंने इसको लेकर किसी तरह की कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। निकोलस पूरन ने पिछले साल जून महीने में अचानक इंटरनेशनल क्रिकेट से अपने रिटायरमेंट का ऐलान करने के साथ सभी चौंका दिया था। माइल्स बेस्कोम्ब ने WESN टीवी को दिए अपने बयान में कहा कि मैं सिर्फ इतना कह सकता हूं कि हम अपने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को टूर्नामेंट में भेजने की कोशिश करेंगे। हमने पूरन से भी बात की थी, लेकिन उन्होंने रिटायरमेंट का अपना फैसला वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए लिया था, जिसमें वह अभी अपने इस फैसले से काफी खुश हैं और उसी पर कायम रहना चाहते हैं।
ब्रावो और रसेल से भी क्रिकेट वेस्टइंडीज ने की बात निकोलस पूरन के अलावा क्रिकेट वेस्टइंडीज ने टीम मैनेजमेंट में अपने पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों को शामिल करने के इरादे से कायरन पोलार्ड, ड्वेन ब्रावो और आंद्रे रसेल से बात की है। इसको लेकर निदेशक माइल्स बेस्कोम्ब ने कहा कि हमने उनकी उपलब्धता को लेकर पूछा है। आप सभी जानते हैं कि वर्ल्ड कप के बाद आईपीएल का भी सीजन खेला जाना है। ऐसे में ये सभी जो अलग-अलग फ्रेंचाइजियों के सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा हैं उन्हें काफी लंबे के लिए घर से बाहर रहना पड़ेगा। बता दें कि वेस्टइंडीज की टीम के टी20 वर्ल्ड कप से पहले अफगानिस्तान के खिलाफ 19 जनवरी से तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है और उसके बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी 27 जनवरी से तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है।

