नई दिल्ली। साल 2024 में T20I डेब्यू करने वाले अभिषेक शर्मा ओपनिंग बैट्समैन और स्पिनर हैं। जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्होंने साल 2024 में टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया था और बहुत ही कम समय में उन्होंने हर किसी का दिल जीत लिया है।
शर्मा पंजाब के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते है, जबकि IPL में वह सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के लिए मैच खेलते हैं। 24 साल के अभिषेक ने अभी तक जो भी सफलता हासिल की है, उसमें पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह का भी हाथ रहा है।
युवराज को अभिषेक अपना गुरू मानते हैं। क्रिकेट ही नहीं, बल्कि अभिषेक की पर्सनल लाइफ भी काफी सुर्खियों में रही है। ऐसे में आज जानते हैं अभिषेक शर्मा इस समय किसे डेट कर रहे हैं?
किसे डेट कर रहे हैं अभिषेक शर्मा?
दिसंबर 2024 में Reddit ने अभिषेक शर्मा की एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें उनके साथ एक मिस्ट्री गर्ल को देखा गया। उन तस्वीरों से इस खबर को हवा मिली कि अभिषेक शर्मा लग्जरी महिला ब्रांड LRF की फाउंडर लैला फेसल को डेट कर रहे हैं।
इसको लेकर दोनों की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि तो नहीं हुई, लेकिन रिपोर्ट्स की वजह से ऐसा माना जा रहा है। दोनों एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं और ये कयास लगाया जा रहा है कि दोनों के बीच अच्छी दोस्ती है। इससे पहले उनका नाम 2019 में मिस राजस्थान कंपिटिशन की रनर अप दिया मेहता के साथ जुड़ा था।
उनकी अभिषेक शर्मा के हाथों में हाथ डालकर वाली तस्वीर खूब वायरल हुई थी। उन्होंने इस दौरान अपने इंस्टाग्राम पर लिखा था कि क्या आपका नाम अभिषेक शर्मा है, क्योंकि जब मैं आपको देखती हूं तो मुझे लगता है कि मैंने खुशियों का शतक लगा लिया है।
अभिषेक शर्मा की एक्स गर्लफ्रेंड कर चुकी है सुसाइड
अभिषेक शर्मा को अपनी लव लाइफ की वजह से विवादों में भी रहना पड़ा है। पिछले साल 2024 में फरवरी में एक मॉडल ने सुसाइड कर ली थी, जब पुलिस ने जांच शुरू की थी तो पाया गया कि वह मॉडल अभिषेक शर्मा की दोस्त थी। उस मॉडल का नाम तान्या सिंह था, जिसका शव सूरत स्थित घर पर लटका पाया गया था।
पुलिस ने फिर छानबीन की तो पाया गया कि अभिषेक को तान्या को व्हाट्सऐप पर कुछ मैसेज किए हुए थे, लेकिन क्रिकेटर ने कोई मैसेज का जवाब नहीं दिया था। इसके बाद अभिषेक को पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया।
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में ये भी बताया गया कि अभिषेक ने तान्या का नंबर ब्लॉक कर दिया था और सोशल मीडिया पर मॉडल को अनफॉलो कर दिया था। रिपोर्ट्स ने बताया कि घटना होने से 6-7 महीने पहले दोनों रिलेशनशिप में थे। हालांकि, बाद में अभिषेक को एक्स गर्लफ्रेंड के सुसाइड केस में ग्रीन चिट मिला।