हर दिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खूब सारे वीडियो और फोटो पोस्ट होते हैं और उनमें से कई सारे वायरल भी हो जाते हैं लेकिन वायरल वही चीजें होती हैं जो सबसे अलग होती हैं या फिर लोगों ने ऐसा कुछ पहली बार देखा होता है या फिर नॉर्मल होने के बाद भी लोगों का ध्यान खींच लेती हैं। आप भी तो सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते ही होंगे और अगर ऐसा है तो फिर आप भी हर रोज कई सारे वायरल कंटेंट देखते होंगे जिसमें तरह-तरह की चीजें देखने को मिलती होंगी। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक दरवाजा और उस दरवाजे पर लगा हुआ ताला नजर आ रहा है। वीडियो में दिखने वाला गेट बहुत ही छोटा सा है और उस छोटे से गेट को देखकर लड़कियों ने वीडियो बनाया। उन्होंने मजाकिया अंदाज में वीडियो बनाया। गेट के आकार को देखकर पूरा वीडियो बनाया और वो अब वायरल हो रहा है। यह वीडियो इस हिसाब से वायरल हो रहा है कि इस गेट से कुछ ज्यादा ही सिक्योरिटी हो रही है मगर ऐसा हो सकता है कि यह छोटा सा गेट सिर्फ और सिर्फ वहां गाड़ियों को रोकने के लिए लगाया गया होगा क्योंकि इस गेट से सिर्फ गाड़ियां ही रुक सकती हैं, इंसान तो पार कर ही लेगा।
यहां देखें वायरल वीडियो
एक तो गेट, और ऊपर से इतना बड़ा ताला… गर्ल्स हॉस्टल में इतनी ज्यादा सिक्योरिटी भी ठीक नहीं है..!! pic.twitter.com/NofcmukBOj
— Ankit Rawal (@ankitrawal5454) April 30, 2026
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @ankitrawal5454 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, ‘एक तो गेट और ऊपर से इतना बड़ा ताला, गर्ल्स हॉस्टल में इतनी ज्यादा सिक्योरिटी भी ठीक नहीं है।’ खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- सिक्योरिटी काफी ज्यादा है। दूसरे यूजर ने लिखा- कुछ ज्यादा ही सिक्योरिटी है। वहीं एक यूजर ने लिखा- वाहन रोधक गेट नहीं देखे?

