भवनपुरा से कुंडा धाम हनुमान मंदिर (नगला बहरावती) तक 1.10 करोड़ रुपये से 2 किलोमीटर लंबी आरसीसी सड़क बनेगी। बुधवार को इसका शिलान्यास फतेहपुर सीकरी के भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल और कुंडा धाम के महंत सत्यानंद महाराज ने किया।
इस दौरान विधायक ने अपने पिछले कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा 2014 में जब सांसद चुने गए थे, तो फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र में 15 फ्लाईओवर का निर्माण कराया था। बताया कि कुंडा धाम के इस महत्वपूर्ण मार्ग के बन जाने से श्रद्धालुओं और ग्रामीणों की राह आसान होगी। कार्यक्रम के दौरान नगला टोडू के ग्रामीणों ने 500 मीटर और नगला हट्टी में 150 मीटर खड़ंजा निर्माण की मांग रखी।
डॉ. रामेश्वर सिंह चौधरी ने बताया कि नगला टोडू का प्रस्ताव पहले ही भेजा जा चुका है,जल्द स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभुदयाल शर्मा ने और संचालन सभासद रामनरेश इंदौलिया ने किया। इस मौके पर महाराज सिंह, जगन सिंह इंदौलिया, डॉ. राघवेंद्र सिंह, भानु प्रताप सिंह, घूरेलाल आर्य, राजवीर सिंह इंदौलिया, केपी सिंह, कमल सिंह, रन सिंह, विनोद कुमार, रघुवीर प्रसाद शर्मा, लक्ष्मीकांत शुक्ला, अशोक पाठक आदि मौजूद रहे।

