एएमयू की कुलपति प्रो. नईमा खातून की फोटो का दुरुपयोग कर इंडोनेशिया से व्हाट्सएप के जरिये प्रोफेसरों से पैसे मांगने का मामला सामने आया है। इसे साइबर ठगी मानते हुए यूनिवर्सिटी प्रशासन ने थाना सिविल लाइंस में तहरीर दी है।
प्रोफेसरों, कर्मचारियों और शुभचिंतकों को इस फर्जी व्हाट्सएप के संदेश से सतर्क रहने की अपील की गई है। प्रोफेसरों के व्हाट्सएप पर जो संदेश भेजे जा रहे हैं, उसमें किसी जरूरी कार्य का हवाला देकर पैसों की मांग की जा रही है। जानकारी के अनुसार, किसी ने पैसे नहीं भेजे हैं।
इस संबंध में प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद नवेद खान ने बताया कि पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। उन्हाेंने कहा कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा व्हाट्सएप अकाउंट पर नईमा खातून नाम प्रदर्शित हो रहा है, जबकि मोबाइल नंबर +628964996-4876 है, जो इंडोनेशिया का नंबर है।

