एक ऐप, जो मौत की कीमत पर पूरी करता है हर इच्छा, ओटीटी की मस्ट वॉच बनी हॉरर-थ्रिलर सीरीज, वीकेंड पर ना करें मिस

3 Min Read
एक ऐप, जो मौत की कीमत पर पूरी करता है हर इच्छा, ओटीटी की मस्ट वॉच बनी हॉरर-थ्रिलर सीरीज, वीकेंड पर ना करें मिस

ओटीटी पर यूं तो कई हॉरर-थ्रिलर फिल्में और सीरीज मौजूद हैं, लेकिन हम आपको एक नई-नवेली सीरीज के बारे में बताते हैं, जिसे आप इस वीकेंड पर अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ देख सकते हैं। इस सीरीज का हर एपिसोड डर और रोमांच से भरा है और साथ ही साथ इसमें सस्पेंस का भी तगड़ा तड़का लगा है। अगर आप भी हॉरर लवर हैं और इन दिनों कोई बढ़िया हॉरर सीरीज सर्च कर रहे हैं तो नेटफ्लिक्स की ये नई हॉरर-थ्रिलर सीरीज आपके लिए ही है। खासतौर पर कोरियन ड्रामा के शौकीन दर्शकों को यह काफी पसंद आने वाली है।  हम जिस नई हॉरर सीरीज की बात कर रहे हैं, उसका नाम है ‘इफ विशेज कुड किल’, जो एक टीन ड्रामा है और इसमें टेक हॉरर और भर-भरकर सस्पेंस दिखाया गया है। 

इफ विसेज कुड किल की कहानी

‘इफ विशेज कुड किल’ की कहानी की बात करें तो इसकी शुरूआत स्कूल के एक टीन ग्रुप से है। ये सभी दोस्त अपने फोन में एक एप डाउनलोड करते हैं, जो जानलेवा है और इसका नाम है जिरिगो। ये एक ऐसा ऐप है जो इच्छाएं पूरी करता है, लेकिन इसके लिए भारी-भरकम कीमत चुकानी पड़ती है। अपनी इच्छा पूरी करने के लिए आपको खुद का एक वीडियो बनाना है, और अपनी इच्छा मांगनी है। ये ऐप इच्छा तो पूरी कर देता है, लेकिन इसके बाद 24 घंटे का काउंटडाउन शुरू होता है, जो आपकी मौत का समय होगा। वहीं जैसे ही इच्छा पूरी होती है 24 घंटे बाद इच्छा मांगने वाले की मौत हो जाती है।

स्ट्रीमिंग के साथ ही कर रही ट्रेंड

‘इफ विशेज कुड किल’ को रिलीज हुए अभी 24 घंटे ही हुए हैं। 24 अप्रैल 2026 को नेटफ्लिक्स पर ये दक्षिण कोरियाई हॉरर-थ्रिलर सीरीज स्ट्रीम हुई है, जिसके कुल 8 एपिसोड हैं। सीरीज में जियोन सो-यंग, कांग मी-ना, बेक सन-हो, ह्यून वू-सेओक और ली ह्यो-जे जैसे कलाकार लीड रोल में हैं। इस सीरीज की कहानी पार्क जूंग सेओप ने लिखी है और पार्क यून-सेओ इसके निर्देशक हैं। 

इफ विशेज कुड किल कैसी है

सीरीज की कहानी शुरुआत में थोड़ी स्लो लगती है, लेकिन जैसे-जैसे आगे बढ़ती है रोमांच बढ़ता जाता है। जैसे ही खूनी खेल शुरू होता है, कहानी दिलचस्प मोड़ लेने लगती है और सस्पेंस भी गहराता जाता है। इस सीरीज में कोरियाई शमनवाद को भी दिखाया गया है, जो जानलेवा ऐप जिरिगो के खूनी खेल को रोकने की कोशिश करते हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version