Bahraich: छत पर सो रही महिला पर तेंदुए का अटैक… गर्दन दबोच खेत में लगा दी छलांग, महिला की मौत

2 Min Read
Bahraich: छत पर सो रही महिला पर तेंदुए का अटैक… गर्दन दबोच खेत में लगा दी छलांग, दृश्य देख कांप गई रूह

यूपी के बहराइच में शनिवार की रात छत पर सो रही महिला पर तेंदुए ने अटैक कर दिया। उसका गर्दन दबोचकर गन्ने के खेत में ले भागा। घरवालों की चीख पुकार पर आसपास के लोगों ने लाठी-डंडे लेकर हांका लगाया। तब महिला को छोड़कर तेंदुआ भाग गया। लेकिन, तब तक महिला की मौत हो चुकी थी।

घटना कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के सुजौली वन रेंज की है। क्षेत्र के अयोध्यापुरवा निवासी जाहिरा (40) बच्चों के साथ छत पर सो रही थी। आधी रात करीब 1.30 बजे तेंदुए की दस्तक हुई। उसने महिला पर हमला कर दिया। चीख सुनकर बच्चे भी जग गए। उन्होंने मां को बचाने का प्रयास किया। लेकिन, तेंदुए ने पलक झपकते ही जाहिरा की गर्दन दबोचकर छत से खेत में छलांग लगा दी।

रेंजर ने परिवार को दी आर्थिक सहायता

खेत में महिला को निवाला बनाने का प्रयास किया। लेकिन, इसी बीच चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों ने हांका लगाया। इस पर तेंदुआ महिला को छोड़कर भाग गया। सूचना पर सुजौली वनक्षेत्राधिकरी रोहित कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं सुजौली थाना प्रभारी हरीश सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रेंजर रोहित कुमार ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version