Bareilly News: कॉलोनी के खुले नाले में गिरा बाइक सवार युवक, स्थानीय लोगों ने बचाया

2 Min Read
Bareilly News: कॉलोनी के खुले नाले में गिरा बाइक सवार युवक, स्थानीय लोगों ने बचाया

बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र की राजीव कॉलोनी के पास रविवार रात बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर गहरे और खुले नाले में जा गिरा। इससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर जुटे राहगीर व स्थानीय निवासी मदद के लिए दौड़ पड़े। आधे घंटे की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला जा सका। राहत की बात यह रही कि हादसे में युवक को कोई गंभीर चोट नहीं आई और न ही वह पानी के तेज बहाव की चपेट में आया। इससे बड़ी अनहोनी टल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नाला खुला होने के साथ ही वहां पर्याप्त रोशनी और सुरक्षा इंतजाम न होने के कारण बाइक सवार को नाले का अंदाजा नहीं मिला और वह सीधे उसमें गिर गया। शहर के खुले नाले मौत का सबब बनते जा रहे हैं। अभी सेटेलाइट हादसे की यादें धुंधली भी नहीं पड़ी थीं कि इस घटना ने नगर निगम और प्रशासन की कार्यप्रणाली को फिर कठघरे में खड़ा कर दिया।

स्थानीय लोगों में रोष 

अमर उजाला ने राजीव कॉलोनी का नाला गहरा होने व संकेतक नहीं लगे होने को लेकर आगाह भी किया था। स्थानीय नागरिकों में प्रशासन के खिलाफ रोष है। उनका कहना है कि यदि इन नालों को जल्द नहीं ढका गया तो अनहोनी हो सकती है। मुख्य अभियंता मनीष अवस्थी ने बताया की प्रभावित क्षेत्र में नाले के आसपास बैरिकेडिंग कराई गई है। शहर में जहां भी नाले खुले हैं, उन्हें सुरक्षित करने का कार्य निरंतर चल रहा है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version