UP: भाजपा में कमेटियों पर घमासान, मुरादाबाद में दो उपाध्यक्षों का एलान नहीं, कार्यकर्ता भी करने लगे टिप्पणी

2 Min Read
UP: भाजपा में कमेटियों पर घमासान, मुरादाबाद में दो उपाध्यक्षों का एलान नहीं, कार्यकर्ता भी करने लगे टिप्पणी

भाजपा की घोषित जिला कमेटी को लेकर सोशल मीडिया में घमासान मचा हुआ है। नई जिला कमेटी को लेकर पार्टी से जुड़े लोग बधाई कम कोस ज्यादा रहे हैं। वहीं 21 दिन बाद भी महानगर कमेटी के उपाध्यक्ष के दो खाली पदों पर नामों का एलान नहीं हो सका।

इसके अलावा चार अन्य पदाधिकारियाें का भी चयन नहीं हो सका है। बृहस्पतिवार की रात भाजपा जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई। 20 सदस्यीय जिला कमेटी में आठ उपाध्यक्ष, आठ मंत्री, तीन महामंत्री और एक कोषाध्यक्ष शामिल हैं।

जिन पर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं उन्हें भी इस कमेटी में जगह दी गई। वहीं जातिगत असंतुलन भी देखने को मिल रहा है। जिसे लेकर भाजपा से जुड़े लोग सोशल मीडिया पर खुलकर टिप्पणी करने लगे हैं। एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं।

वहीं छह साल तीन महीने बाद 16 मार्च को भाजपा महानगर कमेटी की घोषित की गई। इसमें छह उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री, आठ मंत्री और एक कोषाध्यक्ष शामिल किए गए हैं। इसके अलावा कार्यकारिणी में 59 सदस्य बनाए गए हैं। जबकि उपाध्यक्ष के दो पद खाली हैं।

इस कार्यकारिणी को घोषित हुए 21 दिन हो गए लेकिन अभी तक उपाध्यक्ष के रिक्त दोनों पद भरे नहीं गए। वहीं महानगर कमेटी में आईटी संयोजक, सोशल मीडिया संयोजक, मीडिया प्रभारी और कार्यालय मंत्री के भी नामों का भी एलान नहीं हो सका है।

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version