बंगाल चुनावः ‘दीदी जाने वाली हैं, बीजेपी आने वाली है’, अमित शाह का दावा, बोले-भाजपा को पहले चरण में भारी बढ़त

2 Min Read
बंगाल चुनावः ‘दीदी जाने वाली हैं, बीजेपी आने वाली है’, अमित शाह का दावा, बोले-भाजपा को पहले चरण में भारी बढ़त

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कल, 2026 के बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए मतदान के पहले चरण में सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए बंगाल की जनता ने बंगाल में बदलाव के लिए अभूतपूर्व उत्साह और जोश के साथ मतदान किया। मतदाताओं की यह भागीदारी देश भर में उन लोगों के लिए उत्साहजनक है जो लोकतंत्र में विश्वास रखते हैं। कोलकाताः केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी के सीनियर नेता अमित शाह ने कोलकात में प्रेस कांफ्रेस की। अमित शाह ने कहा बंगाल में कल पहले चरण में भारी मतदान हुआ। इसके लिए चुनाव आयोग और बंगाल पुलिस को बधाई देना चाहता हूं। मैं बंगाल के उन सभी मतदाताओं को बधाई और धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने पहले चरण में अपने मत डाले। आपने डर से विश्वास तक की यात्रा की शुरुआत इतनी सफलतापूर्वक की है और दूसरे चरण के मतदाता भी डर से विश्वास तक की इस यात्रा को जारी रखेंगे।

पहले चरण में बीजेपी को भारी बढ़तः शाह

अमित शाह ने कहा कि पहले चरण में बीजेपी को भारी बढ़त मिली है। इसका मुझे फीडबैक मिला है। अमित शाह ने दावा किया कि बीजेपी पहले चरण में 152 सीटों में से 110 सीटें जीतने जा रही है। उन्होंने कहा कि दूसरे चरण को मिलाकर हम बहुमत की सरकार बनाने जा रहे हैं। अमित शाह ने कहा कि बंगाल से दीदी जाने वाली हैं, बीजेपी आने वाली है। भय जाने वाला है, भरोसा आने वाला है। 

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version