सट्टेबाज और रीलबाज है राहुल मीणा, IRS अधिकारी की बेटी की हत्या क्यों की? खुद किया खुलासा

5 Min Read
VIDEO: सट्टेबाज और रीलबाज है राहुल मीणा, IRS अधिकारी की बेटी की हत्या क्यों की? खुद किया खुलासा

दक्षिण दिल्ली के कैलाश हिल्स में सीनियर आईआरएस अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी की हत्या मामले में कई तरह के खुलासे हो रहे हैं। आरोपी राहुल मीणा को साकेत कोर्ट ने चार दिनों के लिए पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। इस केस ने पूरे देश को झकझोर दिया है। वहीं, आईआरएस अधिकारी की बेटी के पोस्टमार्टम में जो खुलासा हुआ है, उसे जानकर आपकी रूह कांप जाएगी। रिपोर्ट में पता चला है कि उसे राहुल मीणा ने खौफनाक मौत दी थी। मौत से पहले उसके साथ क्रूरता की गई थी, जिसमें उसके चेहरे पर किसी भारी वस्तु से वार किया गया था। इस वार से उसकी नाक की हड्डी टूट गई थी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहा गया है कि आईआरएस अधिकारी की बेटी के हाथों, बाजुओं और पैरों पर खरोंच और नीले निशान थे, जो यह संकेत देते हैं कि उसने हमलावर से लड़ने की पूरी कोशिश की थी। डॉक्टरों को 22 वर्षीय पीड़िता की गर्दन की मांसपेशियों में रक्तस्राव और थायरॉइड वाले हिस्सों में फ्रैक्चर मिले हैं। इससे ये निष्कर्ष मिलता है कि गला घोंटने से और दम घुटने से उसकी मौत हुई है। आगे की फोरेंसिक जांच के लिए कई नमूने सुरक्षित रखे गए हैं, जिनमें आंतरिक अंग, नाखून के खुरचन, रक्त के नमूने और स्वाब शामिल हैं। ये परीक्षण अधिकारियों को यह पुष्टि करने में मदद करेंगे कि क्या उसके साथ यौन उत्पीड़न हुआ था।

राहुल मीणा को सट्टेबाजी और रीलबाजी की लत थी

इन सबके बीच इस हाई प्रोफाइल मर्डर केस में आरोपी राहुल मीणा की पूछताछ में जो बातें सामने आई हैं वो और ज्यादा भयावह हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पूछताछ के दौरान आरोपी राहुल मीणा के चेहरे पर जरा भी पछतावा नहीं दिख रहा था। उसने पूछताछ के दौरान कहा कि अगर दीदी पैसे दे दिए होते तो ये नहीं होता। इसके अलावा ये भी पता चला है कि उसे सट्टेबाजी की लत थी और इसके लिए उसे पैसों की जरुरत पड़ती थी। वहीं वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहता था। इंस्टाग्राम पर उसके कई रील्स हैं, वहीं फेसबुक पर भी दो दो प्रोफ़ाइल हैं, जो लॉक हैं। 

पैसों के लिए दिया खौफनाक हत्या को अंजाम

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक पूछताछ में राहुल मीणा ने बताया कि उसने घर में दाखिल होने के लिए यह झूठ बोला था कि आंटी ने बुलाया था पैसे देने के लिए। वह पीड़िता की मां को ‘आंटी’ कहकर संबोधित करता था। उसने यह भी कहा कि IRS अधिकारी का परिवार उसके साथ अच्छा व्यवहार करता था और उसे 20 हजार रुपये मासिक वेतन के अलावा बोनस भी मिलता था। दिल्ली पुलिस का कहना है कि इस दौरान घटनाक्रम को फिर से जोड़ना फॉरेंसिक और डिजिटल साक्ष्यों की पुष्टि करना और हत्या के पूरे मकसद को समझना बेहद जरूरी है।

राहुल मीणा ने हत्या की योजना कैसे बनाई

बुधवार की सुबह दिल्ली में एक महिला के साथ बलात्कार और हत्या कर दी गई। आरोप है कि यह हत्या उसके परिवार के पूर्व घरेलू नौकर राहुल मीणा ने की, जिसने अतिरिक्त चाबी का इस्तेमाल करके घर में प्रवेश किया था। जिस समय यह घटना घटी, पीड़िता के माता-पिता जिम गए हुए थे। पुलिस ने बताया कि मीणा ने पीड़िता पर किसी भारी वस्तु से वार किया और मोबाइल चार्जिंग केबल से उसका गला घोंट दिया। पुलिस को संदेह है कि पीड़िता के बेहोश होने पर आरोपी ने उसके साथ यौन उत्पीड़न किया।

इसके बाद वह महिला को उसके छत वाले कमरे से, जहां वह सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करती थी, घसीटकर नीचे ले गया और उसकी उंगलियों के निशान से लॉकर खोलने की कोशिश की। जब यह कोशिश नाकाम रही, तो उसने स्क्रूड्राइवर से लॉकर तोड़ दिया और नकदी एवं गहने चुरा लिए। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने घर से भागने से पहले अपने खून से सने कपड़े बदल लिए। सीसीटीवी फुटेज में उसे सुबह करीब 6:30 बजे कॉलोनी में प्रवेश करते और 7:20 बजे निकलते हुए देखा गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version