Bijnor: मंगेतर के सामने ही युवती से छह युवकों ने किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

1 Min Read
Bijnor: मंगेतर के सामने ही युवती से छह युवकों ने किया दुष्कर्म, न्यूड वीडियो वायरल होने पर फूट-फूटकर रो

खेतों में मंगेतर से बात कर रही युवती से छह युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। साथ ही उसका अश्लील वीडियो भी वायरल कर दिया। पुलिस ने युवती के गांव के ही तीन नामजद और तीन अन्य अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

किरतपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने बताया कि 10 मई की रात लगभग 10 बजे उसका मंगेतर गांव में उससे मिलने आया था। वह और उसका मंगेतर घर के पास ही खेतों में बात कर रहे थे। तभी गांव निवासी नितिन कुमार, लवीश, बाली एवं तीन अज्ञात आ गए। उन्होंने मंगेतर को पीटा और उसे पकड़ लिया। उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। उसका न्यूड वीडियो भी बनाया गया। वारदात के बाद आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए।

डर के कारण उसने घर पर किसी को इस बारे में नहीं बताया, लेकिन इसी बीच आरोपियों ने उसका अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इसके बाद घटना का पता चला। थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version