बिठूर में सौतेले पिता पर नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोप, दोस्त के घर ले जाकर वारदात; मां की तहरीर पर केस दर्ज

2 Min Read
बिठूर में सौतेले पिता पर नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोप, दोस्त के घर ले जाकर वारदात; मां की तहरीर पर केस दर्ज

कानपुर: बिठूर थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सौतेला पिता अपनी नाबालिग बेटी को नवाबगंज स्थित अपने दोस्त के घर ले गया, जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद किशोरी ने अपनी मां को आपबीती बताई। मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है।

पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, महिला के पहले पति की मृत्यु हो चुकी है। पहली शादी से उसकी छह बेटियां हैं। इसके बाद महिला ने नवाबगंज निवासी एक व्यक्ति से दूसरी शादी की। आरोप है कि दूसरी शादी के बाद से आरोपी सौतेले पिता ने उसकी नाबालिग बेटी को निशाना बनाया।

शिकायत के अनुसार, 1 सितंबर को आरोपी किशोरी को अपने दोस्त के घर ले गया था। बताया गया है कि दोस्त किसी काम से घर से बाहर चला गया। इसी दौरान आरोपी ने कथित तौर पर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।

घटना के बाद किशोरी ने घर पहुंचकर अपनी मां को पूरी बात बताई। इसके बाद महिला ने पुलिस को तहरीर दी। बिठूर थाना प्रभारी अशोक कुमार सरोज के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे हिरासत में लिया गया है।

पुलिस ने किशोरी का चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया है। थाना प्रभारी के अनुसार, आरोपी को गुरुवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Share This Article
Exit mobile version