अयोध्या। अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर हुए उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अजीत प्रसाद पर भाजपा की ओर से निर्णायक बढ़त बनाए जाने के बाद जश्न शुरू हो गया है।
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और एमएलसी धर्मेंद्र सिंह, महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया। एक-दूसरे को संभावित जीत की बधाई भी दी।
चंद्रभानु पासवान 39289 मतों से आगे
मिल्कीपुर उपचुनाव में 15 राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान 39289 मतों से आगे चल रहे हैं।
दिल्ली में आप को बड़ा झटका
उधर, दिल्ली में आप को बड़ा झटका लगा है, आम आदमी पार्टी के सभी बड़े नेता चुनाव हार गए हैं। दिल्ली की सभी 70 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। भाजपा को रुझानों में बहुमत मिल गया है। जंगपुरा सीट से आप के मनीष सिसोदिया हार गए हैं।
दिल्ली चुनाव नतीजों के आधिकारिक रुझानों से राष्ट्रीय राजधानी में भाजपा की वापसी के संकेत मिलने के बाद भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल जारी है। चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार भाजपा 45 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि आप 25 सीटों पर आगे चल रही है।
3000 से ज्यादा वोटों से हारे केजरीवाल
दिल्ली की सबसे वीआईपी नई दिल्ली सीट पर 12वें राउंड तक की गिनती हो गई और अरविंद केजरीवाल अब 3000 से ज्यादा वोटों से पीछे हो गए हैं।
675 वोट से हारे मनीष सिसोदिया
जंगपुरा सीट से मनीष सिसोदिया 675 वोट से हारे हैं। यहां से भाजपा के तरविंदर सिंह ने दर्ज की है। उधर, भारत नगर मतगणना केंद्र के बाहर बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।