नई दिल्ली। सीबीआई ने दिल्ली परिवहन विभाग के छह अधिकारियों को कथित भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) के हाल ही में चुनाव हारने के बाद राजधानी में पहली बड़ी कार्रवाई है। अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी को विभाग में व्यापक भ्रष्टाचार के खिलाफ शिकायतें मिल रही थीं।
गिरफ्तारी से पहले शिकायतों की निगरानी और सत्यापन करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि शिकायतों के सत्यापन में प्रथम दृष्टया विभिन्न स्तरों पर भ्रष्टाचार के संकेत मिले। जिसके बाद इन छह अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया।
भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत
उल्लेखनीय है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में आम आदमी पार्टी की बुरी हार हुई है। कभी 70 में से 67 और 70 में से 62 सीटें जीतने वाली AAP इस बार 22 सीटों पर सिमट गई है।
इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को जबर्दस्त बहुमत मिला है और उसने 70 में से 48 सीटें जीतकर 27 साल बाद सत्ता में वापसी की है।केजरीवाल-मनीष सिसोदिया समेत आम आदमी पार्टी के कई बड़े चेहरे हार गए हैं।
हालांकि, CM आतिशी ने कालकाजी सीट से जीत हासिल की है। बता दें कि 5 फरवरी को दिल्ली की सभी 70 सीटों पर वोटिंग हुई थी, जबकि 8 फरवरी को नतीजे आए थे। इस बार 60.54 फीसदी वोटिंग हुई है, जबकि पिछली बार 62.60 फीसदी वोटिंग हुई थी।