नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणामों के रुझान आने शुरू हो गए हैं। रुझानों में भाजपा 27 सालों का सत्ता का सूखा खत्म करती दिख रही है। शुरुआती रुझानों में भाजपा काफी आगे चल रही है। अभी तक भाजपा 48 सीटों पर AAP 21 तो कांग्रेस 1 सीट पर आगे चल रही है।
मुस्लिम सीटों पर भाजपा मार रही बाजी
शुरुआती रुझानों में कई मुस्लिम सीटों पर भी भाजपा आगे चल रही है। ओखला से आप के उम्मीदवार अमानतुल्ला खान काफी पीछे चल रहे हैं। अमानतुल्ला 2500 वोटों से पीछे हैं। मुस्तफाबाद और बल्लीमारान से भी भाजपा आगे है।
सीमापुरी, चांदनी चौक, मटियामहल और सीलमपुर से अभी आम आदमी पार्टी आगे चल रही है।
सीमापुरी सीट
वीर सिंह धिंगान (आप) 5572
कुमारी रिंकू (भाजपा) 5019
राजेश (कांगेस) 376
आप बढ़त : 553
बता दें, दिल्ली की सभी 70 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में भाजपा ने बहुमत हासिल कर लिया है। भाजपा 39 सीटों पर आगे है। आप ने 30 सीटों पर बढ़त बना रखी है। एक सीट पर कांग्रेस आगे है।
10 बजे तक भाजपा को 39 सीटों पर बढ़त
चुनाव आयोग के अनुसार, रुझानों में 10 बजे तक भाजपा ने 39 सीटों पर बढ़त बना रखी है। जबकि आप को 23 सीटें मिल रही हैं।