मुंबई। मुगल बादशाह औरंगजेब पर पूरे देश में सियासत गर्म है। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में औरंगजेब का मकबरा मौजूद है। अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बड़ा बयान दिया है।
उन्होंने कहा कि सभी का मानना
हम सभी यही चाहते हैं: फडणवीस
छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज और सतारा से भाजपा सांसद उदयनराजे भोसले ने छत्रपति संभाजीनगर जिले में स्थित औरंगजेब की समाधि को हटाने की मांग की थी।
शनिवार को भोसले की मांग पर सीएम फडणवीस ने कहा कि हम सभी भी यही चाहते हैं, मगर आपको इसे कानून के दायरे में करना होगा, क्योंकि यह एक संरक्षित स्थल है। इस स्थल को कुछ साल पहले कांग्रेस शासन के दौरान एएसआई के संरक्षण में शामिल किया गया था।
अबू आजमी के बयान से शुरू हुआ विवाद
बता दें कि औरंगजेब पर ताजा विवाद समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक अबू आसिम आजमी के बयान से शुरू हुआ। आजमी ने औरंगजेब की खूब तारीफ की थी। उन्होंने दावा किया था कि औरंगजेब ने मंदिरों का निर्माण कराया था। वह कोई क्रूर बादशाह नहीं था।
बाद में अबू आसिम आजमी को पिछले सप्ताह 26 मार्च को बजट सत्र के अंत तक महाराष्ट्र विधानसभा से निलंबित कर दिया गया था। भाजपा नेता नवनीत राणा भी औरंगजेब के मकबरे को हटाने की मांग कर चुकी हैं।