साउथ के मशहूर एक्टर का निधन, इस गंभीर बीमारी से हुई मौत, भाई मेजर रवि ने दी जानकारी

3 Min Read
साउथ के मशहूर एक्टर का निधन, इस गंभीर बीमारी से हुई मौत, भाई मेजर रवि ने दी जानकारी

मलयालम सिनेमा के जाने-माने प्रोडक्शन कंट्रोलर और एक्टर कन्नन पट्टाम्बी का रविवार, 4 जनवरी की देर रात निधन हो गया, जिससे फिल्म इंडस्ट्री में मातम पसरा हुआ है। वह करीब तीन दशकों से सिनेमा में एक्टिव थे, पर्दे के पीछे के काम के साथ-साथ यादगार ऑन-स्क्रीन भूमिकाएं भी निभा रहे थे। एक्टर ने 4 जनवरी को रात करीब 11:41 बजे पालक्काड के न्यांगत्तिरी में अपने घर पर आखिरी सांस ली।

कन्नन पट्टाम्बी का अंतिम संस्कार कब होगा

इस खबर की पुष्टि उनके बड़े भाई एक्टर-डायरेक्टर मेजर रवि ने एक फेसबुक पोस्ट के जरिए की। एक इमोशनल मैसेज में मेजर रवि ने बताया कि उनके छोटे भाई, जिन्होंने फिल्म प्रोडक्शन कंट्रोलर के तौर पर काफी काम किया था। उनका देर रात निधन हो गया। उन्होंने यह भी बताया कि अंतिम संस्कार सोमवार को शाम 4 बजे न्यांगत्तिरी, पट्टाम्बी में उनके घर के परिसर में होगा।

मोहनलाल के को-एक्टर का हुआ निधन

कन्नन पट्टाम्बी सिनेमा में अपने शानदार योगदान के लिए जाने जाते थे। उन्होंने एक एक्टर के तौर पर और प्रोडक्शन टीम के एक अहम सदस्य के तौर पर नेम-फेम कमाया है। हालांकि, वह अक्सर लाइमलाइट से दूर रहते थे, लेकिन उनके काम ने कई बड़े प्रोजेक्ट्स को आसानी से पूरा करने में अहम भूमिका निभाई। एक एक्टर के तौर पर, वह लगभग 23 मलयालम फिल्मों में नजर आए, जिनमें से कई बड़ी फिल्में थीं। वह मोहनलाल के साथ भी काम कर चुके हैं।

कन्नन पट्टाम्बी के मौत की वजह

कन्नन पट्टाम्बी की मौत किडनी संबंधित बीमारी हुई है। उनके एक्टिंग करियर की बात करें तो उनकी सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक पुलिमुरुगन थी, जो एक ब्लॉकबस्टर फिल्म थी और मलयालम सिनेमा में एक लैंडमार्क फिल्म बन गई। वह ओडियन और 12th मैन जैसी पॉपुलर और क्रिटिकली सराही गई फिल्मों का भी हिस्सा थे। पिछले कुछ सालों में ‘पट्टाम्बी अनंतभद्रम’, ‘वेट्टम’ और ‘कीर्तिचक्र’ जैसी मशहूर फिल्मों में नजर आए।

कन्नन पट्टाम्बी का हिट करियर

उनकी फिल्मोग्राफी में पुनरधिवासम, क्रेज़ी गोपालन, कंधार, तंत्र, मिशन 90 डेज़, कुरुक्षेत्र और किलिचुंडन माम्बाझम भी शामिल हैं। हालांकि, उन्हें शायद ही कभी लीड रोल में कास्ट किया गया, लेकिन उनकी परफॉर्मेंस के लिए उन्हें खूब सराहा गया और वह एक जाना-पहचाना चेहरा बन गए। एक्टिंग के अलावा, कन्नन पट्टाम्बी ने प्रोडक्शन डिपार्टमेंट में अपने काम के लिए बहुत इज्जत कमाई। उन्होंने मेजर रवि, शाजी कैलास, वी. के. प्रकाश, संतोष सिवन, के. जे. बोस और अनिल मेडायिल जैसे कई जाने-माने फिल्ममेकर्स के साथ काम किया। 

कन्नन पट्टाम्बी की आखिरी फिल्म

कन्नन पट्टाम्बी आखिरी बार आने वाली फिल्म रचेल में पर्दे पर नजर आएंगे, जो अभी रिलीज होनी बाकी है। जैसे-जैसे उनके निधन की खबर लोगों को पता चल रही है। उनके साथी कलाकारों और टेक्नीशियनों की तरफ से उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version