वाशिंगटन। अंतरिक्ष में फंसी सुनीता विलियम्स की वापसी को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। NASA और स्पेसएक्स एजेंसी के स्पेसएक्स क्रू-9 अंतरिक्ष यात्रियों सुनीता और बुच विल्मोर को जल्द से जल्द सुरक्षित वापस लाने के लिए तेजी से काम कर रहे हैं।
नासा ने जानकारी दी है कि दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को निर्धारित समय से थोड़ा पहले ही पृथ्वी पर वापस लाा जा सकता है। दोनों अंतरिक्ष यात्री पिछले साल जून से अंतरिक्ष में फंसे हैं।
NASA ने कहा स्पेसएक्स आगामी अंतरिक्ष यात्री उड़ाने के लिए कैप्सूल बदलेगा, ताकि बुच विल्मोर और सुनीता को मार्च के अंत या अप्रैल की शुरुआत के बजाय मार्च के बीच महीने में ही वापस लाया जा सके।
10 दिनों की अंतरिक्ष यात्रा पर गईं थी सुनीता
बुच विल्मोर और सुनीता विलियम्स जून 2024 में बोइंग के स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान में सवार होकर ISS के लिए रवाना हुए थे। अंतरिक्ष पर दोनों यात्रियों को महज 10 दिन ही बिताना था।
अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचने के बाद, नासा और बोइंग ने अंतरिक्ष यान में समस्याओं को बेहतर ढंग से समझने के लिए हफ्तों तक काम किया लेकिन अंततः यह निर्णय लिया गया कि चालक दल के साथ स्टारलाइनर को वापस करना बहुत कठिन था।
ट्रंप लगातार ले रहे अपडेट
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी लगातार सुनीता विलियम्स की वापसी को लेकर जानकारी लेते रहते हैं। ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर बताया कि उन्होंने एलन मस्क की कंपनी स्पेस एक्स से कहा कि वह मार्च के अंत तक दोनों अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी सुनिश्चित करें।
उम्मीद है कि वह वहां सुरक्षित हैं। इन अंतरिक्ष यात्रियों को लंबे समय से वापसी का इंतजार है। वहीं, एलन मस्क ने भी अपनी एक पोस्ट में कहा कि यह बहुत ही भयावह है कि बाइडन प्रशासन ने इन अंतरिक्ष यात्रियों को लंबे समय से वहां पर छोड़ दिया है।