नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा के चुनाव परिणाम में भारतीय जनता पार्टी की लहर देखने को मिली, जिसमें अरविन्द केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (AAP) बुरी तरह बिखर गई। भाजपा ने 27 वर्षों बाद दिल्ली विधानसभा की सत्ता में वापसी की है।
भाजपा 70 में से 48 सीटें जीतने में सफल रही। यानी वर्ष 2020 के आठ सीटों के मुकाबले इस बार 40 ज्यादा सीटें जीतीं।
वहीं, पिछले तीन चुनावों में 28, 67 और 62 सीटें जीतकर सरकार बनाने वाली आम आदमी पार्टी को महज 22 सीटें मिलीं, जो उसका अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन है। इसके साथ ही देश में ऐसे राज्यों की संख्या 21 हो गई है, जहां भाजपा की अकेले या सहयोगियों के साथ सरकारें हैं।
इन राज्यों में BJP या NDA की सरकार
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड
हरियाणा
बिहार
ओडिशा
राजस्थान
गुजरात
महाराष्ट्र
गोवा
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
असम
अरुणाचल प्रदेश
मणिपुर
त्रिपुरा
मेघालय
सिक्किम
नगालैंड
पुडुचेरी
भगवा लहर में AAP के दिग्गज धराशायी
भगवा लहर में आप के राष्ट्रीय संयोजक व पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, मंत्री सौरभ भारद्वाज, पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन सहित पार्टी के कई बड़े नेता चुनाव हार गए। मुख्यमंत्री आतिशी को भी कड़े मुकाबले का सामना करना पड़ा, लेकिन वह लगभग 3,500 मतों से चुनाव जीतने में सफल रहीं।
कांग्रेस को फायदा, मत फीसद बढ़ा
कांग्रेस के प्रदर्शन में सुधार हुआ है। उसका मत प्रतिशत बढ़ा है, लेकिन लगातार तीसरे चुनाव में भी उसका खाता नहीं खुल सका।