भागलपुर (बिहार)। झूठ और फरेब हारती ही है। दिल्ली में झूठ, फरेब व धोखा देने वालों की हार हुई है। जिस तरह से दिल्ली में केजरीवाल की सरकार झूठ फैला रही थी। बिहारी व पूर्वांचल वालों को गाली दे रहे थे। पूर्वांचल के लोगों ने केजरीवाल से बदला ले लिया है। उक्त बातें बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को भागलपुर के हवाई अड्डे पर कहीं।
निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए भागलपुर आए हुए थे। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भाजपा की यह जीत विकास और सुशासन को सुनिश्चित कर रही है। जनता ने यह स्पष्ट कर दिया कि उन्हें आप-दा के खोखले वादों पर नहीं बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों पर विश्वास है।
पूर्ण बहुमत से बनेगी NDA की सरकार
उन्होंने कहा कि बिहार में NDA एकजुट है। प्रगति यात्रा के माध्यम से और सभी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संगठन की बैठक कर रहे हैं। गठबंधन एक है। प्रधानमंत्री 24 फरवरी को भागलपुर आ रहे हैं। 2025 में बिहार में NDA की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।
हवाई अड्डा पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। भागलपुर जिला अध्यक्ष ने अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
इस मौके पर पीरपैंती विधायक ई. ललन पासवान, एमएलसी डॉ. एनके यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पवन मिश्रा, रोहित पांडेय, प्रीति शेखर, बंटी यादव, नभय चौधरी, अभय वर्मन, नितेश सिंह, मृणाल शेखर, चन्दन ठाकुर, श्रीकांत कुशवाहा मौजूद थे।