लखनऊ के 50 करोड़ रुपये बर्बाद? इन 2 खिलाड़ियों पर अपनी कीमत को सही साबित करने का दबाव

3 Min Read
लखनऊ के 50 करोड़ रुपये बर्बाद? इन 2 खिलाड़ियों पर अपनी कीमत को सही साबित करने का दबाव

LSG: IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही है और अब टीम के सबसे महंगे खिलाड़ियों ऋषभ पंत और निकोलस पूरन पर सवाल उठने लगे हैं। LSG ने दोनों को करीब 50 करोड़ रुपये की संयुक्त कीमत टीम में शामिल किया। इस जोड़ी से टीम को बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन अब तक उनका प्रदर्शन बहुत खराब रहा है। लखनऊ ने 6 मैचों में सिर्फ दो जीत हासिल की है और पॉइंट्स टेबल में 9वें पायदान पर बनी हुई है। बल्लेबाजी में निरंतरता की कमी साफ दिखी है, वहीं टॉप ऑर्डर में लगातार बदलाव भी टीम के लिए नुकसानदायक साबित हुआ है। सबसे बड़ी चिंता पंत और पूरन की खराब फॉर्म है।

पंत-पूरेन के आंकड़े बढ़ा रहे चिंता

ऋषभ पंत ने 6 मैचों में 147 रन बनाए हैं, उनका औसत 29.40 और स्ट्राइक रेट 136.11 है। उनकी एकमात्र बड़ी पारी सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ नाबाद 68 रन की रही, जिससे टीम को जीत मिली थी। वहीं पूरन का प्रदर्शन ज्यादा चिंताजनक रहा है। उन्होंने 6 पारियों में सिर्फ 51 रन बनाए हैं, औसत 8.50 और स्ट्राइक रेट 79.68 रहा है।

न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर साइमन डूल ने भी इस मुद्दे पर खुलकर बात की। उन्होंने टीम के विदेशी खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर सवाल उठाए।  साइमन डूल ने क्रिकबज से बातचीत में कहा कि उनकी सबसे बड़ी समस्या तीन विदेशी खिलाड़ी हैं। आपके टॉप 5 बल्लेबाजों में तीन विदेशी बल्लेबाज हैं। उनमें से एक मार्करम ने कुछ अच्छी पारियां खेली हैं। मार्श ने कुछ खास नहीं किया है, और पूरन ने तो बिल्कुल ही कुछ नहीं किया है। यही आपकी सबसे बड़ी समस्या है।

उन्होंने आगे कहा कि पंत ने अपनी बैटिंग से उन्हें सिर्फ एक मैच जिताया है, इसके अलावा कुछ नहीं। आपने दो खिलाड़ियो पंत और पूरन पर लगभग 50 करोड़ रुपये खर्च किए हैं, जिन्होंने आपको सिर्फ एक मैच जिताया है। यानी, आपने अपने कुल बजट का लगभग आधा हिस्सा उन दो खिलाड़ियों पर खर्च कर दिया, जिन्होंने आपको सिर्फ एक मैच जिताया है।

LSG vs RR मैच पर टिकी निगाहें अब लखनऊ का अगला मुकाबला 22 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ है, जो टीम के सीजन की दिशा तय कर सकता है। इस अहम मैच में एक बार फिर पंत और पूरन पर सबकी नजरें होंगी। इस मैच में देखना दिलचस्प होगा कि पंत और पूरन के बल्ले से कितने रन आते हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version