Mathura News: बिजली घर में तोड़फोड़, जमकर हुआ हंगामा…ग्रामीणों ने किया विद्युत उपकेंद्र पर कब्जा

1 Min Read
Mathura News: बिजली घर में तोड़फोड़, जमकर हुआ हंगामा…ग्रामीणों ने किया विद्युत उपकेंद्र पर कब्जा

मथुरा के कोसीकलां में विद्युत अब व्यवस्था से परेशान ग्रामीणों में सोमवार की रात नंदगांव रोड स्थित बिजली घर में तोड़फोड़ कर कब्जा कर लिया। इससे नगर की आपूर्ति एक घंटे तक बंद रही। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीण को समझा शांत किया, तब जाकर लाइट चालू हो सकी।

नंदगांव रोड स्थित बिजली घर से बिजली सप्लाई बाधित होने पर उपभोक्ता परेशान होकर रात्रि करीब 10:00 बजे बिजली घर पहुंच गए। उन्होंने बिजली घर पर कब्जा कर शहरी क्षेत्र के सभी फीडरों को बंद कर दिया और मशीनों में तोड़फोड़ करने लगे। इससे वह मौजूद बिजली कर्मी घबरा गए और उपकेंद्र घर से बाहर निकल आए।

विद्युतकर्मियों की सूचना पर पहुंची पुलिस को देख बिजली घर पर कब्जा कर रहे ग्रामीण भाग गए । अवर अभियंता अनूप गॉड ने बताया कि बिजली घर पर कब्जा करने वाले ग्रामीणों की समाप्त की जा रही है उनमें से ज्यादातर खरोट गांव की थी घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है।

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version