मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इस वक्त मुंबई में हैं। वो अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की वेडिंग अटैंड कर रही हैं। पूरा परिवार प्री-वेडिंग फंक्शन सेलिब्रेट कर रहा है। माता की चौकी से लेकर हल्दी और मेहंदी सेरेमनी हो चुकी है।
बीती रात को हुए फंक्शन में मन्नारा चोपड़ा और अन्य फैमिली मेंबर्स भी नजर आए, लेकिन प्रियंका की कजिन परिणीति चोपड़ा व उनके पति राघव चड्ढा नहीं दिखे। अब परिणीति ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है, जो वायरल हो रहा है।
परिणीति इस समय शूटिंग में बिजी हैं। उन्होंने चचेरे भाई सिद्धार्थ चोपड़ा और प्रियंका चोपड़ा के भाई की शादी के जश्न के बीच अपने इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया। पोस्ट में लिखा था, ‘हम वाकई उधार के समय पर हैं। ऐसे लोगों को चुनें जो आपको चुनें, और बाकी सबको अपने हाल पर छोड़ दें।’
सिद्धार्थ चोपड़ा एक्ट्रेस नीलम उपाध्याय को अपना हमसफर बनाने जा रहे हैं। इससे पहले घर पर प्री-वेडिंग फंक्शन हो रहे हैं, जिनकी झलकियां सामने आई हैं। प्रियंका की मां मधु चोपड़ा के घर पर माता की चौकी रखी गई।
बुधवार को प्रियंका की होने वाली भाभी नीलम के हाथों पर उनके भाई सिद्धार्थ के नाम की मेहंदी रची। हल्दी सेरेमनी की फोटोज भी वायरल हो रही हैं। सिद्धार्थ और नीलम की शादी की डेट रिवील नहीं की गई है लेकिन जिस हिसाब से प्री-वेडिंग फंक्शन हो रहे हैं, अब संगीत सेरेमनी होगी और फिर शादी।
परिणीति के पैरेंट्स आए नजर
प्रियंका ने 5 फरवरी को हुए फंक्शन में फ्लोरल गाउन और ग्लैमर से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा, लेकिन परिणीति की गैरमौजूदगी को भी फैंस ने नोटिस किया। हालांकि, एक्ट्रेस के पैरेंट्स ने प्रियंका, मधु चोपड़ा और मन्नारा चोपड़ा के साथ शादी के फंक्शन को इंजॉय किया।