वर्दी का सपना अधूरा रह गया: पुलिस लाइन में दौड़ते समय 23 वर्षीय युवक की मौत, भर्ती की कर रहा था तैयारी

2 Min Read
वर्दी का सपना अधूरा रह गया: पुलिस लाइन में दौड़ते समय 23 वर्षीय युवक की मौत, भर्ती की कर रहा था तैयारी

पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे 23 वर्षीय शिवम की शुक्रवार सुबह दौड़ के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। वह होमगार्ड भर्ती में चयन के बाद फिजिकल परीक्षा की तैयारी कर रहा था। पुलिस लाइन में दौड़ लगाते समय अचानक जमीन पर गिरने के बाद वहां मौजूद पुलिसकर्मी उसे मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शिवम कोतवाली नगर क्षेत्र के रेवाड़ी मोहल्ले का रहने वाला था। परिजनों के अनुसार, वह होमगार्ड भर्ती में नंबर आने के बाद फिजिकल परीक्षा की तैयारी में जुटा था और नियमित रूप से दौड़ लगाता था। शुक्रवार सुबह भी वह रोजाना की तरह करीब 6:30 बजे पुलिस लाइन पहुंचा था।

दौड़ लगाते समय अचानक गिरा युवक

बताया गया कि दौड़ के दौरान शिवम की तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह जमीन पर गिर पड़ा। उसे गिरता देखकर पुलिस लाइन में मौजूद पुलिसकर्मी तुरंत उसकी मदद के लिए पहुंचे। आनन-फानन में उसे मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में ले जाया गया।

हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद शिवम को मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

भर्ती की तैयारी में जुटा था शिवम

परिजनों के मुताबिक, शिवम होमगार्ड भर्ती में चयन के बाद फिजिकल परीक्षा को लेकर काफी मेहनत कर रहा था। वह नियमित रूप से सुबह-शाम दौड़ और शारीरिक अभ्यास करता था। परिवार को उम्मीद थी कि वह जल्द ही वर्दी पहनकर अपने करियर की शुरुआत करेगा, लेकिन फिजिकल की तैयारी के दौरान ही उसकी जिंदगी खत्म हो गई।

पोस्टमार्टम से इनकार, मौत की वजह स्पष्ट नहीं

शिवम की अचानक हुई मौत के बाद परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और शव को घर ले गए। ऐसे में उसकी मौत की चिकित्सकीय वजह की पुष्टि नहीं हो सकी है

Share This Article
Exit mobile version