चलती कार में दुष्कर्म: शानू ने खुद को सनी बताया, बोला- तुम्हारी ही जाति का हूं; पीड़ित युवती ने बताई आपबीती

3 Min Read
चलती कार में दुष्कर्म: शानू ने खुद को सनी बताया, बोला- तुम्हारी ही जाति का हूं; पीड़ित युवती ने बताई आपबीती

बदायूं की युवती से दुष्कर्म करने का आरोपी शानू सोशल मीडिया पर अपनी पहचान बदलकर युवतियों का जाल में फंसाता था। पीड़ित युवती को भी उसने अपना नाम सनी और सजातीय बताया था।  बरेली के आंवला स्थित मनौना धाम आई बदायूं की अनुसूचित जाति की युवती से चलती कार में दुष्कर्म करने का आरोपी शानू और उसका दोस्त आरिफ ने फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसे कई सोशल प्लेटफॉर्म पर हिंदू नाम से कई आईडी बना रखी है। यह खुलासा आरोपी के गांववालों ने किया है। आरोप है कि इन आईडी के जरिये वे हिंदू युवतियों से दोस्ती करते थे। पीड़ित युवती को भी शानू ने इस तरह अपने जाल में फंसाया था। 

आंवला थाने में पीड़िता की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक, वह बदायूं जिले के कादरचौक थाना क्षेत्र की रहने वाली है। इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती मनौना के शानू से हो गई थी। शानू ने खुद को युवती का सजातीय और नाम सनी बताया था। मंगलवार को वह मनौना धाम आई तो उसने इस बारे में शानू को भी बताया। 

चलती कार में किया दुष्कर्म
युवती ने बताया कि शाम सात बजे शानू अपने दोस्त आरिफ के साथ कार से आया और उसे बैठाकर बिसौली रोड पर ले गया। आरिफ कार चलाता रहा, शानू ने पीछे की सीट पर उससे दुष्कर्म किया। रात नौ बजे शानू और आरिफ उसे मनौना धाम गेट के पास कार से धक्का देकर भाग गए थे। 

आरोपियों के पैरों में लगी गोली
पुलिस ने बुधवार तड़के आंवला थाना क्षेत्र के आरोपी शानू और उसके दोस्त आरिफ को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। शानू के दोनों पैरों में और आरिफ के दाहिने पैर में गोली लगी है। आरोपियों से कार, दो तमंचे, चार कारतूस बरामद हुए हैं। घायल आरोपियों का उपचार कराया। 

सीओ नितिन कुमार ने बताया कि आरोपियों की पुलिस ने घेराबंदी की तो दोनों ने फायरिंग कर दी थी। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से दोनों घायल हो गए। आरोपियों के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 

पीड़िता का कहना है कि उसको पहले नहीं पता था कि शानू ने अपनी पहचान छिपाई है। वारदात के बाद उसने वहां अपनी बहन और बहनोई को सूचना दी। तब गांव के लोगों से शानू की असलियत पता चली। उसका आरोप है कि दोनों ने कई और लड़कियों को फंसा रखा है। 

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version