बदायूं में मंच पर रोने लगीं संघमित्रा मौर्य, चश्मा निकालकर पोछे आंसू; वीडियो वायरल

2 Min Read

बदायूं। उप्र के बदायूं क्लब मैदान में प्रबुद्ध जन सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पहुंचने से कुछ देर पहले सांसद संघमित्रा मौर्य अचानक रोने लगीं, हालांकि इसका कारण अभी पता नहीं चला है। कुछ मिनट बाद वह सामान्य हुईं, तब तक मुख्यमंत्री भी आ चुके थे। बता दें, सांसद संघमित्रा मौर्य स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी हैं। इस बार भाजपा ने उनका ट‍िकट काटकर दुर्विजय सिंह शाक्य को प्रत्याशी बनाया है।

क्या है मामला?

बता दें कि भाजपा के प्रबुद्ध सम्मेलन में शामिल होने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ को आज बदायूं आना था। सीएम योगी के आगमन से पहले भाजपा नेता मंच पर अपने-अपने स्थान पर बैठे थे, जिनमें यूपी की मंत्री गुलाब देवी के बगल में संघमित्रा भी बैठी नजर आईं। इस दौरान एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। मंच पर अचानक संघमित्रा रोने लगीं, जिसे कैमरे ने कैद कर लिया। संघमित्रा का अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। संघमित्रा की आंखें क्यों नम हुईं, इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिली है।

टिकट कटने की वजह से रोईं संघमित्रा?

सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा है कि भाजपा ने इस बार पर संघमित्रा का टिकट काटा है और इसी बात से दुखी होकर वह मंच पर आज रोती हुई नजर आई थीं।

संघमित्रा का क्यों कटा है टिकट?

गौरतलब है कि बीते कुछ समय से स्वामी प्रसाद मौर्य हिंदू समाज के खिलाफ जमकर बयानबाजी कर रहे थे। और ऐसी चर्चा है कि मौर्य की इसी बयानबाजी की वजह से ही उनकी बेटी को भाजपा ने इस बार टिकट नहीं दिया है। टिकट कटने पर संघमित्रा मौर्य ने कहा कि पार्टी का फैसला उन्हें मंजूर है।

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version