SIR: अभी और बढ़ सकती है मतदाताओं के दावे-आपत्तियों की तिथि, नोटिस सुनवाई को भी मिलेगी दूसरी तारीख; जानें अपडेट

1 Min Read
SIR: अभी और बढ़ सकती है मतदाताओं के दावे-आपत्तियों की तिथि, नोटिस सुनवाई को भी मिलेगी दूसरी तारीख; जानें अपडेट

यूपी में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत जारी मसौदा मतदाता सूची पर दावे व आपत्तियों की अंतिम तिथि बढ़ने की उम्मीद है। अभी 6 फरवरी अंतिम तारीख है। सूत्रों के मुताबिक, अभी तक तार्किक असंगति के नोटिसों की सुनवाई तक प्रारंभ नहीं हुई है। वहीं, एक बार नोटिस का जवाब न देने वाले मतदाताओं को दुबारा जवाब देने का अवसर दिया जाएगा।

ऐसे मतदाता जिनके नाम का मिलान 2003 की मतदाता सूची से नहीं हो पाया है, उन्हें नोटिस जारी किया गया है। ऐसे 1.04 करोड़ लोगों को नोटिस जारी की गई है। अभी तक नोटिस पाने वाले लोगों में से बमुश्किल 50 प्रतिशत ही जवाब देने पहुंचे हैं। जो लोग अभी तक जवाब देने नहीं पहुंच पाए हैं, उनके मामले में सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (एईआरओ) को निर्देश दिए गए हैं कि वे उन्हें दुबारा सुनवाई की तिथि दें। उन्हें एसएमएस व बीएलओ के माध्यम से यह संदेश भिजवाया जाएगा कि वे दूसरी तारीख को जवाब देने पहुंच सकते हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version