नई दिल्ली। आज हफ्ते के पहले कारोबारी दिन, 17 मार्च को शेयर बाजार के शुरुआती समय में भारी उछाल देखी जा रही है। अभी लिखते समय BSE Sensex लगभग 475 अंक उछलकर 74, 283 पर ट्रेड कर रहा है। वहीं निफ्टी में बढ़त दर्ज की गई है। NSE Nifty लगभग 150 अंक बढ़कर 22,553 पर ट्रेड कर रहा है।
ये है आज के टॉप गैनर और लूजर
बीएसई सेंसेक्स में Elgi, JSW, इंडसइंड बैंक, TD Power और Muthoot Finance टॉप गैनर बने हुए हैं। वहीं MTNL, Gensol, LTM, FSL और cholahidng टॉप लूजर की लिस्ट में शुमार हो गए।
इसके साथ ही एनएसई निफ्टी में भी इंडसइंड बैंक 2 फीसदी उछाल के साथ टॉप गैनर बना हुआ है। इसके साथ ही SBI Life, bajaj finance, caol india और tata motors भी टॉप गैनर की लिस्ट में शामिल हैं। इसके अलावा HCL Tech, BPCL, Wipro आज के टॉप लूजर है।
लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार
इससे पहले 13 मार्च को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था। स्टॉक मार्केट के मुख्य इंडेक्स BSE सेंसेक्स और NSE निफ्टी में भारी गिरावट दर्ज की गई थी। शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 200 अंक गिरकर 73,828 पर क्लोज हुआ। वहीं निफ्टी में भी गिरावट देखी गई थी। एनएसई निफ्टी 73 अंक लुढ़ककर 22,387 पर क्लोज हुआ था।
विदेशी बाजारों से मिला पॉजिटिव संकेत
आज 17 मार्च, सोमवार को गिफ्ट निफ्टी से भी पॉजिटिव संकेत मिले हैं। अभी लिखते वक्त गिफ्ट निफ्टी लगभग 135 अंक उठकर 22580 पर ट्रेड कर रहा है। वहीं विदेशी बाजारों से भी बढ़ोतरी के संकेत है। अभी अमेरिकी बाजार के सभी इंडेक्स हरे निशान पर है। इसके साथ ही एशियाई बाजार में भी हरियाली देखी जा रही है।